पटना के ताज होटल में करीब तीन घंटे तक एटीएस की चली हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल

By : News11 Bharat
पटना के ताज होटल में करीब तीन घंटे तक एटीएस की चली हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल

पूजा शर्मा/न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  पटना के ताज होटल में आज करीब तीन घंटे तक एटीएस की हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल चली. सिमुलेशन के तहत तीन आतंकियों के होटल में घुसने की सूचना पर एटीएस, स्थानीय पुलिस, स्क्वॉड टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. प्रशासन का कहना है कि यह अभ्यास सुरक्षा तैयारियों को परखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को मजबूत करने के लिए किया गया. 

ड्रिल के दौरान होटल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा रखा गया. संदिग्ध कमरों की जांच, सीढ़ियों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट की निगरानी तथा बम डिटेक्शन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया. स्थानीय पुलिस बल भी पूरे समय मुस्तैद रहा.

इस संबंध में विधि-व्यवस्था के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने की तैयारियों की जांच करना है. उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के जरिए रिस्पॉन्स टाइम, समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखा गया.

फिलहाल यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का संदेश साफ है— किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पटना पुलिस और एटीएस पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: दवा और अंडा लदे ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद. दोनों ट्रक चालक भी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई