बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, सदन की कार्यवाही 11 बजे तक के लिए स्थगित

By : Mansi Kumari
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, सदन की कार्यवाही 11 बजे तक के लिए स्थगित

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: 
बिहार विधानसभा में नरेंद्र नारायण यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया हैं. यह घोषणा बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान की गई, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. उनका निर्विरोध निर्वाचन सदन में एक व्यापक सहमति को दर्शाता है, और उनके चयन से यह सुनिश्चित हुआ है कि सदन के महत्वपूर्ण विधायी कार्यों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहेगा. अनुभवी नेता के तौर पर, नरेंद्र नारायण यादव की भूमिका अब सदन में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कार्यवाही को निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा के साथ संचालित करने की होगी.


सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण. में कहा- बिहार में नए 27 मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे. अब हर जिले में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जा रही हैं. राज्य में अनेक संस्थानों की स्थापना की गई है, जिससे राज्य के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा बल्कि कई राज्यों के छात्र बिहार आकर पढ़ाई कर रहे हैं. सड़कों पर भी तेजी से काम हुआ हैं. किसी भी जिले से पटना आना आसान हो गया हैं. बिहार में कई बाईपास, रेलपुल बनाया गया हैं. इससे सिर्फ 5 घंटे में सबसे दूर वाले क्षेत्र से पटना पहुंचा जा सकता हैं.


राज्यपाल ने गिनाई बिहार में महिला सशक्तिकरण की उपलब्धि

2006 में पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया गया. पुलिस में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया. 2016 से महिलाओं को सभी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा हैं. साल 2006 में वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिसे जीविका का नाम दिया गया. इससे अब राज्य में जीविका की संख्या 11 लाख और जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गई हैं. वर्तमान में नई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चल रही है, जिसमें 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए गए हैं. बाकी को भी जल्द पैसा पहुंच जाएगा. इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा हैं.


बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है और आज का दिन कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का गवाह बनने वाला हैं. आज विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण होगा.
बीते दिन शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और विधायक अमरेंद्र को छोड़कर कुल 241 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. 

4 दिसंबर को होगा धन्यवाद प्रस्ताव और उपाध्यक्ष का निर्वाचन
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद 4 दिसंबर को सत्ता पक्ष द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. इसी दिन विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न होगी. माना जा रहा है कि निवर्तमान उपाध्यक्ष और वर्तमान प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ही एक बार फिर उपाध्यक्ष चुने जाएंगे.

5 दिसंबर को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सवाल-जवाब
सत्र का सबसे सक्रिय दिन 5 दिसंबर माना जा रहा है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सवाल-जवाब होंगे. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का अचानक अटैक! बर्फीली हवा ने बढ़ाई परेशानी, 10 जिलों में आज कंपकंपी चरम पर
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.