Ultimatum issued to remove encroachments along the

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रक्सौल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 47वीं एसएसबी बटालियन कैंप में अधिकारियों के

By : Vaibhaw Vikram
भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

मनीष कुमार/न्यूज11 भारत 
मोतिहारी/डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रक्सौल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 47वीं एसएसबी बटालियन कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की बैठक में वीवीपी-II परियोजना, प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण और एसएसबी के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की स्थिति पर चर्चा हुई. 

इस दौरान नो-मैन्स लैंड और सीमा से 15 किलोमीटर तक के इलाके में हुए अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई. डीएम ने एसडीएम, एसडीपीओ और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए. इसके बाद डीएम और एसपी ने एयरपोर्ट निर्माण स्थल और सिसवा पंचायत स्थित नो-मैन्स लैंड का निरीक्षण किया. 

निरीक्षण के दौरान वहां बने मंदिर समेत अन्य संरचनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं सैनिक रोड पर किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल खाली कराने को कहा गया. प्रशासन ने साफ किया है कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और विकास योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सासाराम के करगहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.