न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना दौरे पर पहुंच रहे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, वह नितिन नवीन समेत एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन के समय मौजूद रहेंगे. इसके तुरंत बाद ही वे दिल्ली लौट जाएंगे.
यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव 2026: RJD से एडी सिंह भर सकते है पर्चा- सूत्र