वैशाली में मर्डर

वैशाली में हैवानियत की हदें पार : युवक को कांटों पर लिटाया, कान काटा और कमरे में बंद कर मार डाला

वैशाली में शुक्रवार को ई-रिक्शा चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 साल के सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

By : Rani Thakur
वैशाली में हैवानियत की हदें पार : युवक को कांटों पर लिटाया, कान काटा और कमरे में बंद कर मार डाला

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : वैशाली में शुक्रवार को ई-रिक्शा चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 साल के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव की है। 

6 घंटे कांटों पर सुलाकर पीटा

मिली जानकारी के अनुसार सन्नी 4 भाइयों में सबसे छोटा था। राजमिस्त्री के साथ वो सेंटरिंग का काम करता था। सन्नी के भाई सौरभ ने आरोप लगाया है कि उसकी बॉडी पर ब्लेड से कई जगह काटा गया है। उसे 6 घंटे तक कांटों पर सुलाकर पीटा गया। इस दौरान उससे जबरन ई-रिक्शा चोरी करने की बात कबूल करवाई गई। मृतक के भाई ने मनीष कुमार समेत 8 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

सन्नी को घर से उठाकर ले गए थे

जानकारी मिली है कि 2 जुलाई को रजनीश कुमार की ई-रिक्शा चोरी हो गई थी। रजनीश ने सन्नी पर चोरी का आरोप लगाया। 3 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वो उसे घर से पकड़कर ले गया। रजनीश और 7-8 लोगों ने सन्नी को कांटों पर सुलाकर 6 घंटे तक बारी-बारी से पीटा। आरोपियों ने चोरी कबूल करवाने के लिए सन्नी के शरीर पर ब्लेड से चीरा भी लगाया और बार-बार धमकी दी कि अगर उसने चोरी कबूल नहीं की तो उसकी हत्या कर देंगे।

गला भी दबाया गया

6 घंटे की पिटाई से सन्नी बुरी तरह घायल हो गया था। उसका गला भी दबाया गया था, जिससे गले पर काले निशान पड़ गए थे। पिटाई से बचने के लिए सन्नी ने रिक्शा चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसके कान कट गए थे और खून निकल रहा था, जिस पर आरोपियों ने टांके लगवाए। इसके बाद शाम करीब चार बजे आरोपी उसे बिदुपुर थाने ले गए। रजनीश ने थाने में चोरी का कोई आवेदन नहीं दिया था, जिसके बाद पुलिस ने सन्नी को छोड़ने को कहा। हालांकि, आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और दोबारा घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर फिर से पिटाई की। रात करीब 10 बजे आरोपी सन्नी को उसके घर पर छोड़कर भाग गए, जिसके तुरंत बाद सन्नी की मौत हो गई।

8 लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई सौरभ कुमार ने चंदपुरा सैदाबाद के मनीष कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हिरासत में तीन महिलाएं 

घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा है। सभी आरोपी अपने अपने घर छोड़कर भाग गए। बिदुपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। FSL की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। शक के आधार पर 3 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.