Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


BJP पतरातू मंडल के कार्यसमिति का बैठक, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओम प्रकाश चौधरी रहे मौजूद

BJP पतरातू मंडल के कार्यसमिति का बैठक, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओम प्रकाश चौधरी रहे मौजूद

सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 डेस्क


पतरातू/डेस्क: पतरातू जयनगर पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल के कार्य समिति बैठक की गई. जिसकी  अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा की गई. जिसमें छत्तीसगढ़ के मंत्री सह प्रवासी  ओम प्रकाश चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी रंजन सिंह फौजी सहित प्रदेश कर समिति सदस्य एवं प्रदेश के मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला के पदाधिकारीगण, मंडल के पदाधिकारी, मंगल कार्य समिति सदस्यगण, मोर्चा के अध्यक्षगण, मंडल के पदाधिकारीगण पंचायत के संयोजक, सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष गण के साथ बैठक हुई. 

 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति बनी जिसमें प्रमुख रूप से अपने-अपने बूथ को विधानसभा चुनाव में जीतने का संकल्प लिया गया साथ में किरिगढा के बूथ अध्यक्ष छकन सिंह को लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट से जीत के लिए सम्मानित किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश का समिति सदस्य डॉक्टर संजय सिंह ,किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय ,ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र महतो, सोशल मीडिया जिला प्रभारी संतोष शर्मा ,सुखदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो अवधेश सिंह, सरिता ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिस खान अनुसूचित मोर्चा, संजय रजक ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असलम मियां ,परमानंद, विश्वजीत भारद्वाज, विजय सिंह, बजरंगी कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी देवी, मनोज ठाकुर ,बम बम रजक इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
सतनदिया नदी उफान पर, थाना प्रभारी ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:18 AM

गारू प्रखंड स्थित सतनदिया नदी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सतनदिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसके कारण नदी में तेज धारा उत्पन्न हो गई है, जिससे इलाके में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.

20 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

HC ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- सभी स्कूली बसों में महिला शिक्षक या वार्डन रहे
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:21 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने गृह सचिव, महिला बाल विकास सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, रांची उपायुक्त, रांची एसएसपी एवं नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा बिरहोर बस्ती में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से बिरहोर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पैसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला.