Tuesday, Feb 11 2025 | Time 23:25 Hrs(IST)
  • एयरो इंडिया के दूसरे दिन कई सेमिनार में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई देशों के रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात
  • अवैध अफीम की खेती का हवाई सर्वेक्षण शुरू, विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग
  • अवैध अफीम की खेती का हवाई सर्वेक्षण शुरू, विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग
  • नीड बेस्ड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, तत्काल प्रभाव से लगाई गई रोक
  • नीड बेस्ड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, तत्काल प्रभाव से लगाई गई रोक
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे: अर्जुन मुंडा
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे: अर्जुन मुंडा
  • जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में लगाया जाएगा अतिरिक्त कोच
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में लगाया जाएगा अतिरिक्त कोच
  • हेमंत सरकार केंद्र की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीन: प्रतुल शाहदेव
  • हेमंत सरकार केंद्र की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीन: प्रतुल शाहदेव
  • ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री
  • ऊर्जा संरक्षण मामले में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ: केंद्रीय मंत्री
  • 52324 लोगों ने राज भवन उद्यान का किया भ्रमण एवं परिदर्शन, आगंतुकों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार
झारखंड


नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का आरोपी जीजा दोषी करार, 18 फरवरी को सुनाया जाएगा सजा

नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का आरोपी जीजा दोषी करार, 18 फरवरी को सुनाया जाएगा सजा

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी जीजा दोषी करार दिया गया है. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने आरोपी अनिल एक्का को दोषी करार दिया है. उसे 18 फरवरी को सजा  सुनाया जाएगा. नाबालिग पीड़िता 6 बहनों में सबसे छोटी है. वहीं आरोपी पीड़िता की सबसे बड़ी बहन का पति है.
 
क्या है पूरा मामला 
प्राथमिकी के मुताबिक 28 जून को आरोपी नाबालिग को नामांकन कराने के लिए स्कूल लेकर गया था. जिसके बाद नाबालिग को वह अपने घर ले गया था. उस दौरान घर में कोई नहीं था और आरोपी जीजा नशे में था. इसलिए नाबालिग डर कर अपने घर जाने की जिद करने लगी थी. जिसके बाद आरोपी नाबालिग को बाइक से लेकर घर जाने लगा था. आधे रास्ते में बाईक खराब होने की बात बोलकर नाबालिग को पैदल ही खेत के रास्ते घर ले जाने लगा था.उसी दौरान बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद डरी सहमी बच्ची भागकर अपनी बुआ के घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद परिजन ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
 
 
अधिक खबरें
नीड बेस्ड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, तत्काल प्रभाव से लगाई गई रोक
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 9:03 AM

नीड बेस्ड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है. उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. बता दें कि रांची विवि में नीड बेस्ड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी. कई संगठनों ने रांची विवि के कुलपति पर स्थानीय अभ्यर्थियों को दरकिनार कर बाहरी को नौकरी देने का आरोप लगाया था.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे: अर्जुन मुंडा
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 8:50 PM

भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित दीनदयाल नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में लगाया जाएगा अतिरिक्त कोच
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 7:48 PM

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा हेतु रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18611 रांची – वाराणसी एक्सप्रेस में दिनांक 13.02.2025, 14.02.2025, 15.02.2025, 17.02.2025, एवं 18.02.2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

हेमंत सरकार केंद्र की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति उदासीन: प्रतुल शाहदेव
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 7:07 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं को धरातल में उतारने के प्रति उदासीन होने बड़ा आरोप लगाया है. प्रतुल ने कहा कि दिखावा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंपते हैं. लेकिन पहले से चल रही केंद्रीय योजनाओं का राज्य में बुरा हाल है.

52324 लोगों ने राज भवन उद्यान का किया भ्रमण एवं परिदर्शन, आगंतुकों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार
फरवरी 11, 2025 | 11 Feb 2025 | 6:34 PM

मंगलवार को 52324 लोगों ने राज भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया. बता दें कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगार के निदेशानुसार राज भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी, 2025 तक खोला गया है. उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है तथा प्रवेश राज भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांचोपरांत 1 बजे अपराह्न तक है.