झारखंडPosted at: फरवरी 11, 2025 यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में लगाया जाएगा अतिरिक्त कोच
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा हेतु रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18611 रांची – वाराणसी एक्सप्रेस में दिनांक 13.02.2025, 14.02.2025, 15.02.2025, 17.02.2025, एवं 18.02.2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.