Friday, Sep 20 2024 | Time 05:22 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को काफी महत्व होता है. जब भी ग्रहण लगता है  तब-तब इसका धार्मिक और खगोलीय  महत्व होता है. चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है. लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है. इस पूरी घटना को चंद्रग्रहण कहते है.  बता दें कि,  25 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. लेकिन ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था. वहीं इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा. 

 

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 Date And Time)

बता दें कि इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लगेगा जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटा 29 मिनट होगी.

 


 

भारत में नहीं होगा सूतक मान्य

आपको बता दें कि भारत में साल का दूसरा और आखिरा चंद्रग्रहण भी नहीं दिखाई देगा. यह अन्य देशों में नजर आएगा. वहीं भारत में नहीं दिखने के वजह से इसका सूतक मान्य नहीं होगा.

 

क्या है चंद्र ग्रहण 

जैसा की आप जानते है कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है. चंद्रमा सूर्य के साथ पृथ्वी का चक्कर भी लगाती है.  इस दौरान जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है. तब सूर्य की सीधी रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से पृथ्वी रोक लेती है और पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है. इसी घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है. बता दें कि इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह आसमान में गायब नहीं होता है. बल्कि धरती से देखने पर चंद्रमा लाल दिखाई देता है. '

 

अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है

बुर्काधारी महिला ने Salman Khan के पिता को दी धमकी, बोली- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?”
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी. बता दे कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली थी.