Friday, Apr 25 2025 | Time 08:30 Hrs(IST)
  • खगड़िया: स्मार्टवर्ड फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • बिहार मे एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था हुई शर्मशार, मुंगेर में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार, वीडियो हुआ वायरल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
  • रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
झारखंड


Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के नियमों में बदलाव, जानिए क्या हैं नए Rules

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के नियमों में बदलाव, जानिए क्या हैं नए Rules

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड सरकार द्वारा संचालित मंईयां सम्मान योजना गरीब महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत 53 लाख से भी अधिक महिलाओं को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का भुगतान झारखंड सरकार करती है. जल्द ही योजना की चौथी किश्त की राशि छठ पूजा से पहले दी जानी है. इसी बीच राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के नियमों में बदलाव कर दिया है. मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत उन महिलाओं और बेटियों को लाभ दिया जाएगा, जो सरकार द्वारा निर्धारित विशेष नियम एवं शर्तों का पालन करती है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं Maiya Samman Yojana Rules से संबंधित संपूर्ण जानकारी. 

 

राज्य की 53 लाख से भी अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 53 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है. वहीं जल्द 57 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ मिलना शुरू होगा. मंईयां सम्मान योजना से प्रतिमाह 1000 रुपए की किस्त महिलाओं को प्रदान की जा रही है. दिसंबर महीने से 2500 रुपए की किस्त प्राप्त होगी. आइए जानते हैं क्या हैं मंईयां सम्मान योजना के नियम. 

 

मंईयां सम्मान योजना के नियम


  • झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं और बेटियां मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है.

  • 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा. 

  • आवेदनकर्ता महिला का  बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है. 

  • महिला के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए. 

  • महिला अगर राशन कार्ड धारक परिवार से संबंध रखती है तो वह इस योजना के लिए पात्र होगी. 

  • अगर महिला के घर का कोई सदय टैक्स का भुगतान नहीं करता है, या कोई सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता है तो वह इस योजना के लिए पात्र है. 


 

क्यों नहीं मिल रहा लाभ 

महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता का हिस्सा होने पर या महिला का बैंक खाता आधार से लिंक न होने के वजह से लाखों महिलाओं और बेटियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. लाभार्थी महिला के पास 4 पहिया वाला वाहन रहने के वजह से भी वह इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाती है. 

 


  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत होना.

  • महिला के पास राशन कार्ड न होना.

  • आवेदक महिला अन्य किसी पेंशन योजना से पहले से लाभ पाना.

  • उपरोक्त कारणों से राज्य की लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित हो सकती हैं.


 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 7:18 AM

झारखंड इन दिनों तप रहा हैं. भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं. यानी सभी झारखंडवासियों को पसीना बहाना ही पड़ेगा. बीते 24 घंटों में झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान (43.1 डिग्री सेल्सियस) जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं डाल्टनगंज 43 डिग्री, चाईबासा 42.9 डिग्री, बोकारो 42.1 डिग्री और राजधानी रांची 38.4 डिग्री परा रहा.

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने फिर पकड़ा तूल, आदिवासी समाज के लोगों का हुआ जुटाव, पुलिस बल भी तैनात
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:33 PM

रांची में एक बार फिर से सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने तूल पकड़ लिया है. आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली फ्लाईओवर के पास जुट गए है. वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है.

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ ED की कार्रवाई
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:11 PM

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार और अन्य के विरुद्ध दर्ज मामले में ईडी ने कार्रवाई की है. मामले में 71.92 लाख रुपये मूल्य की अचल और चल संपत्तियों को ईडी ने कुर्क किया है. यह मामला खादी ग्रामोद्योग के 3.28 करोड़ रुपये को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने से जुड़ा है. जांच में बात सामने आई कि इसी राशि से सुनील कुमार उनकी पत्नी सुनीता देवी के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदी गई और इसके साथ ही पैसों का लेन देन भी किया गया है. जब्त की गई संपत्तियों में शाहिल, अमन कुमार तथा प्रिया के खातों में 14.08 लाख रुपये के बैंक बैलेंस तथा रांची के ओरमांझी में स्थित 57.84 लाख रुपये के दो भूखंड शामिल हैं. जिनमें से एक सुनील कुमार तथा दूसरा सुनीता देवी के नाम पर पंजीकृत है.

भारत समिट 2025 में गरिमामयी उपस्थिति – तेलंगाना ने वैश्विक न्याय की दिशा में रखा ऐतिहासिक कदम
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 9:36 PM

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2025 में बतौर विशेष अतिथि सम्मिलित होकर यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण रहा. यह ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन 350 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिनमें 95 से अधिक देशों के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, वैश्विक राजनीतिक नेता, प्रतिष्ठित विद्वान तथा 25 अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक के प्रतिनिधि शामिल थे.

वीरेंद्र राम को मुख्य अभियंता अग्रिम योजना जल संसाधन विभाग में सोपा गया दायित्व
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 9:13 AM

वीरेंद्र राम को मुख्य अभियंता अग्रिम योजना जल संसाधन विभाग का दायित्व सोपा गया है, बता दें कि हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं वीरेंद्र राम और पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा रत भी थे.