Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:10 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
झारखंड » हजारीबाग


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन

"सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं - भैया अभिमन्यु प्रसाद
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत                                                                                           

हजारीबाग/डेस्क:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद विद्यालय के वंदना सभा में उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि महोदय भैया अभिमन्यु प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय अध्यक्ष नवल किशोर कर्ण, सचिव  ज्ञानचंद प्रसाद मेहता एवं प्रधानाचार्य  संजीव कुमार झा एवं प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख श्रीमान राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.  मंचासिन अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य  मनोज कुमार पांडे ने किया. इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि अभिमन्यु प्रसाद को माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य जी एवं प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख श्रीमान राजीव रंजन जी  को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अपने आशीर्वचन में भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करते हुए समाज में समरसता,देश भक्ति एवं प्रेम के संदेश के साथ-साथ उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहा है. उन्होंने उपस्थित भैया - बहनों को कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से  भैया - बहनों के ज्ञान कौशल का स्तर ऊंचा होता है और यह प्रशंसनीय है. आगे उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. बिना परिश्रम एवं लगन के हम जीवन में अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने भैया - बहनों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के निमित निष्ठा पूर्वक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सचिव  ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का लक्ष्य भैया बहनों का सर्वांगीण विकास करना है.  वर्ष भर विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से भैया - बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. आज का यह प्रश्न मंच प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है. उन्होंने उपस्थित भैया - बहनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह आशा व्यक्त किया कि वे आज के संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया - बहनों को मेडल एवं प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. गौरतलब है की संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में संकुल स्थित विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर के भैया - बहनों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया. यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित किया गया था शिशु वर्ग- बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग. संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम एवम् द्वितीय स्थान पर चयनित होने वाले भैया - बहन आगामी माह आयोजित होने वाले विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान संजीव कुमार झा ने विजयी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कामना किया कि वे सब विभाग स्तरीय प्रश्न प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराएंगे. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की माननीय सदस्य ऋचा प्रिया सिन्हा की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,बाबू गांव कोर्रा के प्रधानाचार्य श्रीमान मनोज कुमार सिंह, रामनगर के प्रधानाचार्य  राजकुमार नाग, जलौंध के प्रधानाचार्य  अरविंद सिंह, बड़का खुर्द के प्रधानाचार्य  मदन जी एवं संकुल स्थित विभिन्न विद्यालय से आए हुए आचार्य बंधु- भगिनी ने अपना सराहनीय योगदान दिया.

 


 
अधिक खबरें
हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

इचाक के बरका खुर्द में ईसाई मिशनरियों का शिकार बनी दो महिलाएं ने की घर वापसी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:36 PM

इचाक प्रखंड के बड़का खुर्द में पिछले दिनों हुए शुद्धि हवन और घर वापसी समारोह में 67 परिवारों के 120 महिलाओं शामिल हुई थी. बुधवार को अपने आप को इस कार्यक्रम से अलग रखने वाले दो परिवार के लोगों ने स्वेच्छा से बड़का खुर्द शिव मंदिर में हवन कर घर वापसी की. बताया कि सत्संग और प्रलोभन के नाम पर उनका मतांतरण करा दिया गया था. उन्हें अपनी गलती का अससास है और अब वे ईसाई मिशनरियों के साजिश को समझ चुकी है. महिलाओं के इस निर्णय का स्वागत ग्रामीणों ने भव्य तरीके से किया और उनके साथ शिव मंदिर में हवन कर उनका शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई. हवन करने वालों में देवंती देवी पति प्रकाश प्रसाद मेहता सावित्री देवी पति बेनी प्रसाद मेहता है. बताया कि उसका जन्म सनातन धर्म में हुआ है, अगर ईसाई मिशनरी में ही होना होता तो वे ईसाई के घर पैदा होते .

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण का समापन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:23 PM

इचाक प्रखंड के हदारी स्थित जीडी नेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षन में इचाक, पदमा और कटकमसांडी खंड (प्रखंड ) से कुल 100 स्वयंसेवकों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान ख़राब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश में भी स्वयंसेवकों क़े हौसले बुलंद रहे.

अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा की नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:13 AM

अटल विचार मंच के संस्थापक और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने आज नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग नगर क्षेत्र में व्याप्त गंदगी एवं कूड़ा करकट की समस्या को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. यशवंत सिन्हा ने नगर निगम के प्रशासक को नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार से उत्पन्न परेशानियों, और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया.