Thursday, Sep 19 2024 | Time 21:34 Hrs(IST)
 logo img
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
झारखंड » हजारीबाग


अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा की नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात

हजारीबाग की सफाई व्यवस्था पर गंभीर चिंता, पूछा आपके चैंबर की तरह क्यों नहीं चमक रहा शहर
अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा की नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात

प्रशांत शर्मा / न्यूज़11भारत


हजारीबाग /डेस्क: अटल विचार मंच के संस्थापक और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने आज नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग नगर क्षेत्र में व्याप्त गंदगी एवं कूड़ा करकट की समस्या को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. यशवंत सिन्हा ने नगर निगम के प्रशासक को नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार से उत्पन्न परेशानियों, और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया.


यशवंत सिन्हा ने कहा कि आम जनता आज नरकीय स्थिति में जीवन व्यतीत करने को विवश है, जो अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि यह नगर निगम का दायित्व है कि वह जनता को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करे. यदि जल्दी सफाई नहीं की गई, तो पूरे क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका है. 


यशवंत सिन्हा ने नगर प्रशासक को यह भी बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने में भी जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में लगने वाले पार्किंग शुल्क को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की.


नगर निगम प्रशासक ने सिन्हा को आश्वस्त किया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क को हटा दिया गया है और सफाई कार्य को गंभीरता से लेते हुए सात दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं. यशवंत सिन्हा ने नगर प्रशासक से यह भी कहा कि जिस तरह आपका यह चैंबर साफ-सुथरा और सुंदर है, उसी तरह हजारीबाग को भी साफ-सुथरा और सुंदर बनाएं.


इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल कुमार, रोहित कुमार, कमरुल अंसारी, प्रियम्बदा, श्वेता सिन्हा, उमा पाठक, आलोक टोप्पो, श्रीकांत सिंह, तलत सब्बीर उर्फ बाबू खान, विनोद कुमार बिगन, जुबेर अहमद, रणजीत सिंह, संजय सिंह, राज कुमार साहू, दिलेश्वर प्रसाद, और बुलबुल सिंह सहित दर्जनों अटल विचार मंच के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.


इस मुलाकात से हजारीबाग नगर के नागरिकों को आशा है कि उनके शहर की सफाई व्यवस्था में जल्द ही सुधार होगा और उन्हें एक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्राप्त होगा. यशवंत सिन्हा की सक्रियता और उनके प्रयासों से हजारीबाग के नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है.

अधिक खबरें
JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:10 AM

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों के बैठक उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज 19 सितंबर को नगर भवन में हुई आयोजित बैठक में जिला अंतर्गत आगामी जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के आलोक में आयोजित होने वाले झारखंड स्टाफ सलेक्शन परीक्षा में संलग्न सूची के अनुसार सभी केंद्रो के केंद्राधीक्षकों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं सुगमता पूर्वक संचालन हेतु तैयारी के निमित्त ब्रीफिंग की गई। उपायुक्त ने इस दौरान सभी उपस्थित केंद्राधीक्षकों को आयोजित होने वाले परीक्षा के समयावधि का विशेष ध्यान रखना को कहा,साथ परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा घड़ी,मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रवेश न हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया

हजारीबाग में  खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू  ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:51 PM

हजारीबाग जिले में "खेलो झारखंड" प्रतियोगिता का पांचवां दिन विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में योगासन, वुशू चयन ट्रायल, कुश्ती, और तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हजारीबाग: बड़कागांव में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:34 AM

बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ला के विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा बुधवार की शाम को और फिर पुनः गुरुवार की सुबह पुलिस के सामने यहां पथराव होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और यहां दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया. इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए.

चंगाई सभा में हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं होने देंगे: बजरंग दल
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:15 AM

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदमा की मासिक बैठक पदमा प्रखंड के आडार गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री ऋषिकेश मेहता ने किया एवं अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता ने किया.

हजारीबाग: चंगाई सभा में हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं होने देंगे: बजरंग दल
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 3:14 PM

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदमा की मासिक बैठक पदमा प्रखंड के आडार गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री ऋषिकेश मेहता