Sunday, Oct 6 2024 | Time 08:06 Hrs(IST)
  • झारखंड एडवोकेटस वेलफेयर फंड ट्रस्टी में बोकारो अधिवक्ताओं का किया गया लिस्ट जारी
  • 'सम्पूर्णता अभियान' का किया गया सफल समापन
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
झारखंड » सिमडेगा


सिमडेगा के आकांक्षी प्रखंड बांसजोर में शुरू हुआ संपूर्णता अभियान

अगले तीन माह में प्रखंड का होगा विकास
सिमडेगा के आकांक्षी प्रखंड बांसजोर में शुरू हुआ संपूर्णता अभियान
न्यूज11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:- नीति आयोग,  नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का 4 जुलाई 2024 को सिमडेगा जिला के आकांक्षी प्रखंड, बांसजोर से संपूर्णता अभियान- मेला का मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह, नीति आयोग के प्रतीक देशमुख सीजी 1, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, एल.आर.डी.सी.अरुणा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम 04.07.2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा. इस दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित छः इंडिकेटरों को संतृप्त करने तथा ब्लॉक को स्वस्थ समर्थ और समृद्ध बनाया जायेगा. नीति आयोग के प्रतीक देशमुख ने कार्यक्रम के विषय वस्तु से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एडीपी/एबीपी जिलों और ब्लॉकों में 6 चिन्हित संकेतकों में परिपूर्णता हासिल करना है. नीति आयोग 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का ‘संपूर्णता अभियान’ आरंभ कर रहा है, 

उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं आमजन को संबोधित करते कहा कि पूरे देश में ‘संपूर्णता अभियान’ का उद्देश्य आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में चिन्हित 6 संकेतकों में से प्रत्येक में परिपूर्णता हासिल करना है. नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिला सिमडेगा के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड बांसजोर का चयनित किया गया था. जो की डेल्टा रैंकिंग में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा पाया गया था. आज नीति आयोग की दिशा निर्देशन में संपूणर्ता अभियान-मेला का शुभारंभ किया गया. 

 

उपायुक्त ने बताया कि संपूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा के 6 सूचकांक निर्धारित कर तीन माह यानी 04 जुलाई से 30 सितंबर तक शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जायेगी. उन्होंने कहा कि ‘सम्पूर्णता अभियान’ में आकांक्षी ब्लॉकों में निम्नलिखित 6 चिन्हित इंडिकेटर्स में पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले एवं  लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को देना, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों को वितरण करना एवं स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विषयों पर कार्य कर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना है. 

 

उपायुक्त, नीति आयोग के अधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं छः माह के बच्चों का मुंह जुठी किया गया. साथ ही सभी अधिकारियों द्वारा प्रखंड में लगे स्टाॅल का निरीक्षण किया गया.इसके अलावा उपायुक्त, नीति आयोग के अधिकारी, उप विकास आयुक्त, एलआरडीसी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा पाइथन परिसर में पौधारोपण किया गया. इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित जिला स्तर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पिरामिल फाउंडेशन के अधिकारी, पी.पी.आई.फेलो एवं अन्य उपस्थित थे.





 
अधिक खबरें
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:46 AM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित MCC, IT App lications, Encore, Nomination इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से सभी मान्यता प्राप्त राजनीति

ऊंचाई से गिरकर एक बच्ची हुई घायल, हालत गंभीर, रिम्स रेफर
अक्तूबर 04, 2024 | 04 Oct 2024 | 9:28 PM

सिमडेगा के सिकोरला में सुमन समद नामक एक बच्ची ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार सिकोरला निवासी सुमन समद आज सुबह झूला झूल रही थी. अचानक वह असंतुलित होकर गिर गई. जिससे तो सर में गहरी चोट लगी जिससे वह अचेत हो गई. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों में प्राथमिक इलाज करने के बाद, उसे रिम्स रेफर कर दिया.

मंडलकारा में बंदी की बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा इलाज
अक्तूबर 04, 2024 | 04 Oct 2024 | 9:01 PM

सिमडेगा मंडलकारा में अंकित सिंह नामक एक बंदी की तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई. उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा उसे कड़ी सुरक्षा के साथ सदर अस्पताल लाया गया. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज किया जा रहा है.

सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
अक्तूबर 04, 2024 | 04 Oct 2024 | 9:56 AM

सिमडेगा में आज फिर सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए. जिसमे एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पहली घटना कोनबेगी के पास घटी. जहां भंडार टोली निवासी अमित कुमार नामक व्यक्ति को बाइक से घर जाने के दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो धक्का मार दी.

कलयुगी पुत्र ने शराब के नशे में की अपनी मां की ह'त्या
अक्तूबर 03, 2024 | 03 Oct 2024 | 4:45 PM

नवरात्र का वक्त है सभी कोई शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बे की आराधना में लीन हैं. दूसरी तरफ सिमडेगा में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां की हीं हत्या शराब के नशे में कर दी. जानकारी के अनुसार सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के अहीर टोली में आज दोपहर लाली देवी नामक महिला को उसी के बेटे दशरथ केरकेट्टा ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी.