झारखंडPosted at: अप्रैल 12, 2025 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का दो दिवसीय संथाल दौरा, आज रात पहुंचेंगे गोड्डा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश अपने दो दिवसीय संथाल दौरे पर आज रात गोड्डा पहुंचेंगे. वह कल सुबह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के महगामा स्थित आवास जाकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. केशव महतो कमलेश कल दोपहर देवघर में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे.