Friday, Oct 18 2024 | Time 13:51 Hrs(IST)
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


CPIM नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड के आरोपी विनोद कुमार की जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

CPIM नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड के आरोपी विनोद कुमार की जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी विनोद कुमार को कोर्ट ने राहत नहीं दी. मामले में सुनवाई करते हुए रांची सिविल कोर्ट के न्याययुक्त दिवाकर पांडे की कोर्ट ने विनोद कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

 

आपको बता दें, यह पूरा मामला 26 जुलाई 2023 का है इस दिन पहले से घात लगाए अपराधियों ने सुभाष मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनकी हत्या कर दी थी. अपराधियों ने सुभाष मुंडा पर उस वक्त फायरिंग की थी जब वे दलादिली चौक स्थित अपने दफ्तर में कुछ लोगो के साथ बैठे हुए थे. विनोद कुमार कई सालों से सुभाष मुंडा के करीबी रहे थे. जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार के नाम पर सुभाष मुंडा ने कई जमीन ले रखी थी.

 


 

वहीं, नगड़ी के एक जमीन को लेकर सुभाष मुंडा और छोटू खलखो की बीच विवाद चल रहा था. लेकिन पैसों की लालच में विनोद कुमार छोटू खलखो से मिल गया था. और साजिश रचकर शूटरों के जरिए उन्होंने सुभाष मुंडा की हत्या करा दी. सुभाष मुंडा हत्याकांड को लेकर मामले की जांच के लिए एसआईटी का टीम गठित किया गया था. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता छोटू खलखो, विनोद कुमार और बबलू पासवान समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
अधिक खबरें
भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज, पार्टी जल्द जारी करेगी घोषणापत्र
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:09 PM

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी. कांग्रेस भवन में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. विधायक प्रदीप यादव, उमाशंकर अकेला, पूर्व सांसद धीरज साहू, सांसद सुखदेव भगत समेत बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार भी पहुंच चुके हैं. कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमिटी के कॉर्डिनेटर अमिताभ दुबे को प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति ने घोषणा पत्र का प्रारूप सौंपा है, कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जल्द पार्टी जारी करेगी . घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन बंधु तिर्की ने बयान दिया है कि घोषणा पत्र की समीक्षा सरकार में आने के बाद हम हर 6 महीने में करेंगे. बजट में इसी अनुरूप राशि का उपबंध करेंगे. इसमें लगभग 27 बिंदु है.

भारत निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए जारी कर दी अधिसूचना
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:29 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है. जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण में होने वाले चुनाव के अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें 58 तमाड़, 63 रांची, 64 हटिया, 65 कांके, 66 मंडार विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी की गई. नोटिफिकेशन की तिथि 18-10-2024 नॉमिनेशन के लिए 25-10-2024 स्क्रुटनिंग के लिए 28-10-2024 नाम वापसी के लिए 30-10-2024 की तिथि तय की गई है. तिथि के अनुसार विधानसभा निर्वाचित क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान और मतगणना कराई जाएगी.

इस बार बड़कागांव में तीनों दिग्गजों के बीच जोरदार मुकाबला होने की पूरी संभावना
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:17 PM

हज़ारीबाग जिला अंतर्गत आने वाले बड़कागाँव विधानसभा मे इस मर्तबा चुनावी घमासान बड़ा दिलचस्प होने के पुरे आसार दिखाई पड़ रहे है, चुकि एक तरफ जहां कांग्रेस नेता जो अब राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन मे भी पद प्राप्त कर चुकि है. अम्बा प्रसाद जो वर्तमान विधायक भी है जिनका सीधा मुकाबला वर्तमान विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक निर्मला देवी जो अम्बा प्रसाद की माँ भी है उनको चुनावी टक्कर दे चुके आजसू के रौशन लाल चौधरी है जो इस बार वे अपने मूल पार्टी आजसू को छोड़कर भाजपा के टिकट से उम्मीदवार हो सकते है.

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का आरोप, महिला की हालत गंभीर, जानें क्या है मामला
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:56 AM

खलारी थाना क्षेत्र के हुटाप मोड़ निवासी जाकिर अंसारी की पत्नी फरजाना खातून (22 वर्ष) शुक्रवार की देर रात आग लगने से बुरी तरह झुलस गयी. महिला को काफी गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया. विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास और ननद पर जान से मारने की नीयत से जलाने का आरोप लगाया है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हमेशा बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार वह कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जान की पुत्री है. एक साल पहले उसकी शादी खलारी हुटाप मोड़ निवासी अब्दुल रज्जाक के पुत्र जाकिर अंसारी से हुई थी.