न्यूज11 भारत
शिकारीपाड़ा/डेस्क: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनगढ़िया गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डीजल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. दरअसल शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ही गन्दरकपुर गांव के रहने वाले अर्जुन राय की शादी दो साल पहले चंदन गढ़िया की रहने वाली शनिचरिया देवी से हुई थी. दोनों में अक्सर घरेलू विवाद होते रहता था. इधर शनिचरिया देवी अपने मायके चंदनगढ़िया गांव गई हुई थी. बाद में पति अर्जुन राय भी वहां पहुंच गया.
बीती रात शनिचरिया देवी के पिता और भाई किशन राय एक रिश्तेदार के घर गए थे. घर में सिर्फ अर्जुन राय और उसकी पत्नी थी. इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन राय ने पत्नी पर घर मे रखा पेट्रोल डीजल डालकर आग लगा दी. वह धू धूकर जलने लगी तो घर के अगल-बगल वाले लोगों ने तुरंत उसके भाई और पिता को खबर कि वे दोनों जल्दी आए और नजदीक के पश्चिम बंगाल स्थित रामपुरहाट सदर अस्पताल में गंभीर अवस्था में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
भाई किशन राय शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया और अपने अपनी बहन के मौत का जिम्मेदार उसके पति को ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की. भाई के बयान पर थाने में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है. 109 (1) ,117 (2) ,118 (2)/ 85 भारतीय न्याय संहिता की अंकित की गई है. .इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और इसी में यह घटना घटी है उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन राय फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का डुमरी में किया गया.भव्य स्वागत, MMDR संशोधन अधिनियम पर राज्य सरकार को घेरा