मोटा-मोटा कहकर चिढ़ाता था दोस्त, चाकू से हमला कर छात्र हुआ फरार

By : Jeevan Verma
मोटा-मोटा कहकर चिढ़ाता था दोस्त, चाकू से हमला कर छात्र हुआ फरार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
गुजरात के मेहसाणा से एक बड़ी खौफनाक खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग छात्र ने अपने ही एक साथी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप ये है कि बार बार मोटा कह कर चिढ़ाया जा रहा था, जब इसको लेकर रोकने की बात कही तो मामला और बढ़ गया. इसी बीच चाकू निकाला और वार कर दिया. घायल छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती भर्ती करवाया गया है, पुलिस ने नाबालिग आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है. दरअसल में आरोपी छात्र पीड़ित को बार बार मोटा कहकर चिढ़ा रहा था, जब इस बात पर ऑब्जेक्शन किया गया तो आरोपी ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया. आनन फानन में मेहसाणा सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, डॉक्टरों ने फिलहाल छात्र की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है. प्रथमिक उपचार के बाद हमले वाले स्थान पर पट्टी बांध दी गई है. पीड़ित अपने मामा के यहां रह रहा था, घटना के बाद मामा अस्पताल पहुंचा तो भांजे ने बताया कि आरोपी बहुत लंबे समय से उसे मोटा कहकर परेशान किया करता था. कई बार समझाने के बाद भी नही माना फिर अंत में चाकू से हमला कर दिया. मामले की शिकायत के बाद मेहसाणा ए-डिवीजन पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 118 (1) और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पकड़ने को लेकर छापेमारी की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः- अपनी मौसी के यहां जा रही थी दो नाबालिग बहन, बीच रस्ते में हुआ गैंगरेप, मारपीट भी की मोबाइल लेकर हुए फरार

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई