सात फेरे, सात वचन, सात जन्मों का साथ, महज़ 30 मिनट में टूट गया, प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; दूल्हे की मौत, दुल्हन...

भागलपुर के कहलगांव में मंदिर में शादी करने के कुछ ही देर बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती मायागंज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

By : sawan kumar

सात फेरे, सात वचन, सात जन्मों का साथ, महज़ 30 मिनट में टूट गया, प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; दूल्हे की मौत, दुल्हन...

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत / भागलपुर -   भागलपुर के कहलगांव से प्रेम प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां मंदिर में शादी करने के महज आधे घंटे बाद प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उसका इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृत युवक की पहचान कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार सिंह के पुत्र रजनीकांत के रूप में हुई है, जबकि युवती अमृता बांका जिले के जगरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

हाईलाइट्स - 

  • मंदिर में शादी के आधे घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर
  • युवक रजनीकांत की मौत, प्रेमिका अमृता की हालत गंभीर
  • प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव के एंगल पर पुलिस जांच जारी

किराए के कमरे से शुरु हुई प्रेम कहानी

जानकारी के अनुसार रजनीकांत पढ़ाई के सिलसिले में कहलगांव में किराए के कमरे में रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृता से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध में थे और परिवार की जानकारी के बिना साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर चुके थे। शनिवार को दोनों ने कहलगांव के एक मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इस प्रेमी जोड़े ने करीब साढ़े तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रजनीकांत की मौत हो गई, जबकि अमृता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और उन्हें बेटे के प्रेम संबंध या शादी की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि फोन से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी डर, सामाजिक दबाव या मानसिक तनाव में दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव समेत कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। कहलगांव की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं।

इसे भी पढ़ें - बिहार में तकनीकी शिक्षा का नया अध्याय: 2026-27 से 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई और कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।