न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अरगोड़ा, पंडरा, सुखदेव नगर, रातु, बरियातू, कोतवाली इलाके में अपराधिक, नशे, अड्डेबाजी और ट्रैफिक जैसे विषयों को लेकर रांची पुलिस एक्शन में है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में दबिश दी गयी. SSP ने खुद मोर्चा संभालते हुए प्रमुख ‘क्राइम हॉटस्पॉट्स’ का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान राशन दुकान में शराब की खेप मिली तो वहीं अड्डेबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इसके साथ ही ट्रैफिक जाम को लेकर भी पदाधिकारियों को एसएसपी ने निर्देश दिया. क्राइम के ब्लैंक स्पॉट में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. मुंडला पहाड़ से अड्डेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़ा गया. मौके पर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार