Friday, Mar 14 2025 | Time 10:08 Hrs(IST)
  • Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
  • इस चिड़ियाघर में इंसानों की तरह सिगरेट फूंक रहा था गोरिल्ला, वीडियो देख रह जाएंगे दंग, देखें Viral Video
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
राजनीति


क्या INDIA गठबंधन को झारखंड के दलित वोटर्स ने नाकारा, BJP सभी 9 एससी आरक्षित विधानसभा सीटों पर रही आगे !

क्या INDIA गठबंधन को झारखंड के दलित वोटर्स ने नाकारा, BJP सभी 9 एससी आरक्षित विधानसभा सीटों पर रही आगे !
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के दलित वोटर्स ने लोकसभा चुनाव 2024 में INDIA गठबंधन को नकार दिया. इसलिए ऐसा कहा जा रहा है क्योंकि INDIA गठबंधन के उम्मीदवार झारखंड की सभी 9 अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीटों पर BJP से पीछे रहे. कैसे बिगड़ा इन सीटों पर INDIA गठबंधन का समीकरण जानिए हमारी इस रिपोर्ट में.

 

INDIA गठबंधन राज्य की सभी अनुसूचित जनजाति सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. एक मात्र अनुसूचित जाति आरक्षित पलामू सीट पर मिली जीत के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 9 एससी आरक्षित विधानसभा सीटों पर मिली बढ़त से उत्साहित है.

 

2024 के इस लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की जाए तो BJP ने SC आरक्षित सभी 9 सीटों पर असाधारण प्रदर्शन किया है. JMM, कांग्रेस, RJD और सीपीआई माले के बीच मजबूत चुनावी गठबंधन के बावजूद INDIA गठबंधन एक भी अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर बढ़त नहीं बना सके. चिंता की बात INDIA गठबंधन के लिए यह भी यह कि जिन 3 अनुसूचित जाति रिजर्व सीट पर 2019 विधानसभा चुनाव में JMM-कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे. INDIA गठबंधन के उम्मीदवार वहां भी लोकसभा चुनाव में पीछे रह गए.

 

JMM के मंगल कालिंदी जुगसलाई (SC) विधानसभा सीट से अपने लोकसभा उम्मीदवार समीर मोहंती को बढ़त नहीं दिला पाएं. RJD विधायक और मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा (SC) रिजर्व सीट से और लातेहार (SC) रिजर्व सीट से JMM के विधायक पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम अपने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को बढ़त नहीं दिला पाए.

 

जानिए, झारखंड की किस अनुसूचित जाति रिजर्व सीट पर कौन रहा आगे

देवघर (SC) विधानसभा सीट

BJP उम्मीदवार निशिकांत दुबे को लोकसभा चुनाव 2024 में यहां 41 हजार 738 मतों की लीड मिली. कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव इस क्षेत्र से BJP से पिछड़ गए.

 

सिमरिया (SC) रिजर्व सीट

BJP उम्मीदवार कालीचरण सिंह को इस अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर 77 हजार 596 मतों की लीड कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी पर मिली.

 

चतरा (SC) रिजर्व सीट 

RJD के सत्यानंद भोक्ता इस सीट से विधायक और साथ ही चंपाई सरकार में मंत्री हैं. अपने सहयोगी दल कांग्रेस को इसके बावजूद वह बढ़त नहीं दिला सके. BJP को कांग्रेस उम्मीदवार पर यहां 76 हजार से अधिक मतों की लीड मिली.

 

लातेहार (SC) रिजर्व सीट

JMM नेता और पूर्व शिक्षामंत्री बैद्यनाथ राम वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. बैद्यनाथ राम अपने विधानसभा क्षेत्र में ही सहयोगी दल के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को बढ़त नहीं दिला पाए.

 

जमुआ (SC) रिजर्व सीट

BJP उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के जमुआ अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर सीपीआई माले उम्मीदवार विनोद सिंह से 54 हजार 466 मतों से आगे रहीं. 1 लाख 15 हजार 578 वोट अन्नपूर्णा देवी को मिले. वहीं विनोद कुमार सिंह को 61 हजार 112 मत ही प्राप्त कर सके.

 

जुगसलाई (SC) रिजर्व सीट 

जमशेदपुर लोकसभा की SC रिजर्व इस सीट से JMM के मंगल कालिंदी विधायक हैं. जुगसलाई में भी NDA से INDIA गठबंधन उम्मीदवार 56 हजार 759 मतों से पिछड़ गए. यहां को 1 लाख 39 हजार 852 वोट BJP उम्मीदवार विद्युत वरण महतो को मिले. इसके साथ ही JMM के उम्मीदवार समीर मोहंती को महज 83 हजार 093 मत ही प्राप्त कर पाए. 

 

छतरपुर (SC) रिजर्व सीट

पलामू लोकसभा के अंतर्गत छतरपुर अनुसूचित जाति रिजर्व सीट में भी INDIA गठबंधन की ओर से RJD उम्मीदवार ममता भुइयां अपने प्रतिद्वंदी व BJP उम्मीदवार वीडी राम से 24 हजार 603 मतों से पिछड़ गई. ममता भुइयां को 71 हजार 382 वोट ही मिले. वहीं BJP उम्मीदवार वीडी राम को 95 हजार 985 मत मिले.

 

चंदनकियारी (SC) रिजर्व सीट

धनबाद लोकसभा की अनुसूचित जाति आरक्षित चंदनकियारी विधानसभा सीट से भी कांग्रेस की उम्मीदवार अनुपमा सिंह अपने प्रतिद्वंदी से 56 हजार 460 मतों से पीछे रह गईं. इस सीट पर ढूल्लू महतो को 1,00,177 मत मिले. वहीं अनुपमा सिंह को महज 43 हजार 717 वोट ही प्राप्त कर सकीं.

 

कांके (SC) रिजर्व सीट

रांची लोकसभा की SC आरक्षित सीट कांके विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार यशश्विनी सहाय बढ़त नहीं बना सकीं. BJP उम्मीदवार संजय सेठ को 1 लाख 39 हजार 164 वोट मिले. वहीं 1 लाख 19 हजार 271 मत ही यशस्विनी सहाय हासिल कर सकीं. यशस्विनी 19 हजार 893 मतों से BJP उम्मीदवार पीछे रहीं.

 

INDIA गठबंधन दलित वोटर्स को अपनी ओर नहीं खींच पाया 

BJP को झारखंड में सभी अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर बढ़त मिली. एक मिडिया चैनल को दिए अपने बयान में पत्रकार सतेंद्र सिंह कहते है कि एक भी दलित चेहरा को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर राज्य के दलितों में एक स्वाभाविक आक्रोश है. पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम का चंपाई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से ऐन वक्त पर नाम काटने का गुस्सा इस नतीजे में दिख रहा है. झारखंड के अनुसूचित जाति के लोगों में 'भाजपा 400 से अधिक सीट लाकर संविधान बदलना चाहती है' वाला मुद्दा पकड़ नहीं बना सका. वहीं BJP ने एससी समुदाय के अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष बना कर ये मैसेज दिया कि दलित समुदाय की असली हितैषी BJP ही है.

 


 

विधानसभा और लोकसभा अलग होते हैं चुनाव के मुद्दे : कांग्रेस-JMM

INDIA गठबंधन झारखंड के दलितों के लिए आरक्षित सभी विधानसभा सीट पर पिछड़ने के सवाल को लेकर कांग्रेस और JMM ने एक मिडिया चैनल को अपनी प्रातक्रिया दी है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा और JMM नेता पांडेय का कहना है कि INDIA गठबंधन राज्य के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और दलित के साथ खड़ी है. दोनों नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य के SC रिजर्व सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन होगा. हमें दलितों का वोट नहीं मिला है, बेवजह इस बात को तूल दी जा रही है. वहीं सच्चाई यह है कि BJP की हार हुई है. 

 

4 महीने बाद बोरिया बिस्तर समेत लेगी सत्ताधारी पार्टी, जनता की पहली पसंद भाजपा

राज्य की सभी SC आरक्षित सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में BJP की बढ़त से पार्टी उत्साहित है. भाजपा के मीडिया प्रभारी ने एक मिडिया चैनल को दिए बयान में कहा है कि गिरती विधि-व्यवस्था, 2019 में किए चुनावी वादे और वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार से जनता इनसे ऊब चुकी है. उन्हें थोड़ा एहसास लोकसभा में तो दिया, जनता उन्हें अब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सबक सिखाएगी.
अधिक खबरें
धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 8:41 PM

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष धनबाद जिला के संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम एवं मुकेश सिंह के उपस्थिति में धनबाद जिला से सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया.

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 3:10 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:09 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 31 प्रस्ताव पारित हुए हैं.

पक्ष-विपक्ष ने साथ खेली होली, झारखंड विधानसभा में खूब उड़े रंग-गुलाल, देखें PHOTOS
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:24 PM

झारखंड विधानसभा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधानसभा में खूब रंग गुलाल उड़े. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी समेत सभी विधायकों ने होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी. विधायकों ने इस मौके पर होली के गीत भी गुनगुनाये. कई विधायक पहली बार जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे और विधानसभा परिसर में उनकी पहली होली थी.

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में आयुष मंत्रालय से पूछे सवाल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:10 PM

झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आयुष मंत्रालय से झारखंड़ में "आरोग्य/आयुष मेले" आयोजित किए जाने से सम्बंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश ने जानना चाहा कि राज्य संघ राज्य क्षेत्र-वार और स्थान-वार कितने आयुष मेले आयोजित किये गये.