Friday, Sep 20 2024 | Time 03:42 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन हुआ वायरल, मेडिकल स्टोर वाले भी चकराए, डॉक्टर को नोटिस जारी

डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन हुआ वायरल, मेडिकल स्टोर वाले भी चकराए, डॉक्टर को नोटिस जारी

 न्यूज 11 भारत 


रांची/डेस्क: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे न सिर्फ मरीज और मेडिकल स्टोर वाले, बल्कि अन्य डॉक्टर भी पढ़ने में असमर्थ रहे. इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा और डॉक्टर की लिखावट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

 

राहिकवारा निवासी अरविंद कुमार सेन को बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद नागौद के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उनका पर्चा लिखा, जो पढ़ने में बेहद मुश्किल साबित हुआ. पर्चे की लिखावट इतनी अस्पष्ट थी कि मेडिकल स्टोर वाले दवाओं का नाम नहीं समझ सके. बाद में यह प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होने लगी.

 


 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने संज्ञान लिया और संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. इस घटना के बाद, चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की लिखावट को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है, क्योंकि अस्पष्ट लिखावट मरीजों और मेडिकल स्टाफ के लिए भी एक समस्या बन सकती है.
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है

बुर्काधारी महिला ने Salman Khan के पिता को दी धमकी, बोली- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?”
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी. बता दे कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली थी.