झारखंडPosted at: अप्रैल 17, 2025 DPS के प्राचार्य डॉ आरके झा ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ‘अर्थ डे’ कार्यक्रम में शामिल होने का किया आग्रह
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के प्राचार्य डॉ आरके झा ने राज भवन में भेंट की तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर राज्यपाल से डॉ झा ने ‘अर्थ डे’ के उपलक्ष्य में राज भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आग्रह किया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. राज्यपाल ने इसे सहर्ष स्वीकार किया.