Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:33 Hrs(IST)
 logo img
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गुमला


चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 67 लाभुकों के बीच बत्तख चूजे का किया गया वितरण

चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 67 लाभुकों के बीच बत्तख चूजे का किया गया वितरण

राजन पाण्डेय/न्यूज़11 भारत


चैनपुर/डेस्क: चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को विभिन्न पंचायतों के 67 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बत्तख चूजे का वितरण किया गया. मौके पर प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी धर्म रक्षित विद्यार्थी ने लाभुकों को अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं बत्तख पालन को रोजगार के रूप में ले सही समय पर दाना पानी और सही देखभाल करने से निश्चित रूप से आपकी आमदनी बढ़ेगी. चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीज बत्तख चूजे का वितरण किया जा रहा है. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में बत्तख पालन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा बत्तख पालन से जुड़कर महिलाएं अपनी आय दोगुनी कर सकती है. वहीं सभी लाभुकों के बीच 15 बत्तख चूजे का वितरण पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया. लाभुकों में प्रमिला खेस,पुष्पा कुजूर, पार्वती देवी, अनीता तिर्की, मरियम टोप्पो, महेश्वरी देवी, सीमा देवी, गरीमा देवी, बेरोनिका मिंज, सहित कई लोग शामिल हैं.
अधिक खबरें
अखिल भारतीय रौतिया समाज द्वारा प्रखंड के सुकुरडा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 5:42 PM

अखिल भारतीय रौतिया समाज सुकुरडा द्वारा प्रखंड के सुकुरडा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया जंसिता बागे, बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह भाजपा नेता अरुण मिश्रा, उपमुखिया किरण सोरेंग के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल को किक मारकर किया गया. इसके पूर्व समाज के अमर शहीद मुण्डल सिंह, स्वतंत्रता सेनानी बख्तर साय और छविंद्र सिंह के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर याद किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य ने रौतिया समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपलोग जिस प्रकार हर वर्ष सदभावना पूर्ण रौतिया समाज के बीच खेल का आयोजन करते है वो काबिलेतारीफ है. यह खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है.

घाघरा थाना चौक में गणेश पुजा को लेकर पंडाल का हुआ उद्घाटन
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 2:30 PM

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाघरा थाना चौक में गणेश पुजा को लेकर शनिवार को पंडाल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी थाना प्रभारी तरुण कुमार घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत ने संयुक्त रूप से फिताकाट कर पंडाल का किया उद्घाटन.

चैनपुर मुख्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 2:11 AM

चैनपुर मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी पूजा काफी धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है.

चैनपुर में तेज बारिश से गिरा घर, किसी की जान को आहात नहीं
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 10:05 AM

चैनपुर मुख्यालय के शिशु मंदिर रोड निवासी जागीर बड़ाइक,एवं रूकमणि देवी का मिट्टी का घर शुक्रवार को आए तेज बारिश के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया

छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को उखाड़ कर फेंका गया इसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा : छत्तीसगढ़ सांसद संतोष पांडे
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 7:21 PM

घाघरा प्रखंड मुख्यालय गुमला रोड स्थित शिया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुवी. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर विधान सभा क्षेत्र के घाघरा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पदाधिकारियों की आहूत बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति रही है जो अपेक्षित है.