Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:29 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गुमला


छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को उखाड़ कर फेंका गया इसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा : छत्तीसगढ़ सांसद संतोष पांडे

छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को उखाड़ कर फेंका गया इसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा : छत्तीसगढ़ सांसद संतोष पांडे
पंकज कुमार / न्यूज़11 भारत

घाघरा, गुमला / डेस्क : घाघरा प्रखंड मुख्यालय गुमला रोड स्थित शिया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुवी. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर विधान सभा क्षेत्र के घाघरा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पदाधिकारियों की आहूत बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति रही है जो अपेक्षित है. उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ कर फेंका गया उसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेकने का काम किया जाएगा. सांसद संतोष पांडेय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार में भ्र्ष्टाचार थी उसी तरह ही झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. झारखंड में भी कमल खिलेगा इसमें कहीं संदेश नही. बैठक को पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर अशोक उरांव, अनिल प्रसाद, हरिलाल भगत, बिपिन बिहारी सिंह, प्रदीप प्रसाद, गोपाल गोप, अलका देवी, संजय सिंह, आजाद साहू, तिम्बू उरांव, अमित ठाकुर, प्रमोद साहू सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे.
अधिक खबरें
हाथी ने किया घर पर हमला जान बचाकर भागने के दौरान महिला ने रास्ते पर बच्चों को दिया जन्म
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:54 AM

गुमला के बसिया प्रखंड के सुकुरडा गांव निवासी गणेश सिंह के घर पर बीती शनिवार की रात करीब 1 बजे हाथी ने हमला कर दिया. गणेश सिंह और उसकी गर्भवती पत्नी खुशबू कुमारी आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो देखा कि हाथी है, जिसे देखकर वह भागने लगे. खुशबू कुमारी ने बताया कि हाथी ने उनके घर कादरवाजा तोड़ दिया, और घर पर रखें सभी अनाज को खा गया.

पालकोट प्रखंड के कोडकेरा में अज्ञात अपराधियों ने किया पहान की हत्या
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 8:58 AM

पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत डहु पानी पंचायत के कोडकेरा गांव में लगभग 50 वर्षीय पहान सोम मुंडा की शनिवार रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बेरहमी से पत्थर से कूच कूच कर हत्या कर दी. पहान के सिर में कई बार पत्थरों से मारा गया था जिसके कारण पहान की मौत हो गई.

आंधी तूफान से गिरे पेड़ बिजली के खंभे, लगभग 50 लाख हुआ नुकसान
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 12:08 PM

मौसम के रोज बदलते मिजाज से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. हर दिन बारिश हो रही है,मध्य रात्रि तेज हवा व बारिश ने दर्जनों पेड़ों और को जमींदोज कर दिया व दर्जनों वाहनों व आरपीएफ बैरक को चपेट में ले लिया.

बसिया में प्राकृतिक का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 12:00 PM

बसिया प्रखंड में प्राकृतिक का पर्व और झारखंड के प्रमुख त्योहारों मे एक करमा पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया. यह पूजा बहने भाई की लंबी उम्र,सलामती, आरोग्यता और प्रकृति उपासनाके लिए करती है,

भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व धूम धाम से हुआ संपन्न
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 10:15 AM

भरनो में प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में में बीते शनिवार की रात को प्राकृति पर्व करमा पूजा काफी उत्साह से श्रद्धा भक्ति के साथ धूम धाम से मनाया गया.