Thursday, Sep 19 2024 | Time 06:43 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पूर्व PM नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को मिलेगा 'भारत रत्न', PM मोदी ने किया ऐलान

पूर्व PM नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को मिलेगा 'भारत रत्न', PM मोदी ने किया ऐलान
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: केंद्र सरकार ने दो पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का फैसला लिया है इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर (एक्स) हैंडल पर पोस्ट शेयर करके दी है इधर, पीएम मोदी द्वारा अपने दादा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के ऐलान के बाद रालोद के मुखिया जयंत सिंह ने खुशी जाहिर की है. PM मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रालोद के मुखिया जयंत सिंह ने लिखा कि 'दिल जीत लिया!'

 

हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की- PM मोदी

पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की. वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है.'


पीएम मोदी ने नरसिम्हा राव को लेकर भी किया पोस्ट

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया साथ ही उन्होंने लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टहमारे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की. उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है. उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था.'

 


 

आगे पीएम मोदी ने लिखते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला. इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया.'


स्वामीनाथन ने कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- मोदी

मशहूर वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को स्मरण करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है. उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए. हम एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं. डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है. वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था.'

अधिक खबरें
जेएसएससी, चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 8:36 PM

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी) के अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

गुमला में एनएचआई एवं आरकेडी कंपनी के द्वारा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत लगाया गया 1500 पेड़,पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:47 PM

रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो प्रखंड के दुम्बो के पास मंगलवार को एनएचएआई गुमला के तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "एक पेड़ मां के नाम" के तहत चलाए गए इस अभियान में एनएचएआई और आरकेडी कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर सड़क किनारे 1500 पौधे लगाए.

सिख नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान को पैरों तले कुचला, बन्ना गुप्ता पगड़ी का इतिहास पढ़ें और माफी मांगे: सोमू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:28 AM

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन करने और उनकी तस्वीर पर पैर रखने को लेकर जमशेदपुर के सिखों को खासा रोष है. भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिखों की शुरू से दुश्मन रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे साबित भी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने ऐसा कर केवल सिखों का ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने पगड़ी पहन रखी है और पगड़ी भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है, जिस पर हर भारतीय गर्व करता है.