Monday, Sep 16 2024 | Time 01:48 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


हजारीबाग ब्रेकिंग: रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर चली पत्थर, कई बोगी का ग्लास टूटा

हजारीबाग ब्रेकिंग: रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर चली पत्थर, कई  बोगी का ग्लास टूटा

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर चलाया गया है. इससे बोगी नंबर E-1 के 5 और 6 नंबर सीट के पास का ग्लास टूट गया. पथराव की घटना हजारीबाग के चरही एवं बेस रेलवे स्टेशन के बीच में की गई. 

 


 


 
अधिक खबरें
नावाडीह: झामुमो और भाजपा छोड़ कई समर्थक आजसू में हुए शामिल
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 9:52 PM

नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत में दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. नागेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में इन लोगों ने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया. इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू नेता दुर्योधन महतो, और जीप सदस्य कुमारी खुशबू ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

टाटा-पटना वंदे भारत का बोकारो स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 9:45 PM

टाटानगर से पटना परिचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची. वंदे भारत का आगमन होते ही स्टेशन पर खड़े यात्री हाथ में मोबाइल लिए सेल्फी लेते दिखे. बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को धनबाद लोकसभा सांसद तथा बोकारो विधायक के प्रतिनिधि, रेलवे अधिकारियो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन 1:55 बजे स्टेशन से रवाना हुई. इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 20893 (टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस) को रवाना किया.

पांच वर्षीय बच्चे को करैत सांप ने काटा, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 9:38 PM

करैत सांप के काटने से बुढ़मू थाना क्षेत्र के ओझासाड़म के असनाही निवासी मंगन गंझू के पांच वर्षीय पुत्र नीरज भोगता की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शनिवार रात में नीरज अपनी मां और दो बहन के साथ घर में जमीन पर बिछावन में सोया हुआ था इसी दौरान करैत सांप ने नीरज के छाती में डंस लिया. सांप के डसने पर परिजनों द्वारा रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में नीरज की मौत हो गई. रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया.

जिकरा फॉल में डूबा युवक, शव की तलाश जारी
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 9:32 PM

बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित जिकरा फॉल में आईटीआई मेजर कोठी के पास रहने वाला आर्यन उरांव रविवार को जिला बाल में डूब गया. जानकारी के अनुसार रविवार को 11 बजे आर्यन अपने दोस्त आईटीआई का रहने वाला प्रिंस मुंडा, अभिषेक मुंडा, आशीष केरकेट्टा, अभिजीत टोप्पो, पुलकित भगत और टंडवा निवासी पंकज रजक के साथ मोटरसाइकिल में जिकरा फॉल घुमने आया था. सभी दोस्त जिकरा फॉल में घुमते हुए फॉल के नीचे की ओर गए, इसी दौरान आर्यन फॉल में गहरे पानी में गिर गया और भंवर में फंसकर डूब गया. आर्यन के दोस्तो ने स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी और एक स्थानीय ग्रामीण ने गहरे पानी में उत्तर कर खोजने का प्रयास किया। लेकिन विफल रहा. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आर्यन को निकालने का प्रयास कर रही थी. आर्यन गोस्नर कालेज का छात्र है.

प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए दो लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 9:27 PM

रविवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के पातकोइ निवासी सहमूद खान और साड़म टोंकाटोली निवासी नरेश उरांव को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़कर बुढ़मू थाना लाया गया. जानकारी के अनुसार सहमूद प्रतिबंधित मांस लेकर नरेश के घर आया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी रितेश महतो ने बताया की सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.