Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:15 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति (जेएलकेएम) का विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के कार्यकर्ता
हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति (जेएलकेएम) का विस्तार
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के सभागार में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति  (जेएलकेएम) के बैनर तले एक बैठक हुई. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य विष्णुगढ़ पश्चिमी भाग जयप्रकाश सिंह पटेल के द्वारा किया गया तथा इसका संचालन मुकेश कुमार ने किया. बैठक के जरिए प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया. बैठक की शुरुआत केन्द्रीय एवं जिला कमिटी के सदस्यों के परिचय एवं संगठन के विचारधारा की विस्तृत रूप से जानकारी देकर की गई. तत्पश्चात बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे पदों के लिए महिला मोर्चा के साथ उपस्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्ची भरी गई. जितने लोगों ने विभिन्न पदों के लिए पर्ची भरी सभी को केन्द्रीय चयन समिति के द्वारा उनका परिचय कराया गया. केन्द्रीय समिति के द्वारा परिचय के साथ पद एवं संगठन के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की उनसे जानकारी ली गई. 

बैठक में उपस्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सह विष्णुगढ़ उप प्रमुख सरयू साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य को बने हुए 24 वर्ष होने को हैं. अभी तक कितनें सरकारें आईं और चली गई, लेकिन अभी तक परिभाषित नहीं कर पाई कि आखिर झारखंडी है कौन? कहा कि अभी तक खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति एवं विस्थापन नीति नहीं बन पाई है. वर्तमान में सूबे की सरकार चुनाव के समय 1932 का खतियान लागू करने का हवाला देकर चुप्पी साधे हुए है. युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, परीक्षा की पेपरें लिक हो रही है. 

नवनियुक्त झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के जिला अध्यक्ष सरयू साव ने कहा कि वर्ष 2024 में जेबीकेएसएस ने इसका आगाज कर दिया है कि आगामी विधानसभा के चुनाव में नव झारखंड के निर्माण के लिए टायगर जयराम महतो की सरकार झारखंड में बनानी है. उन्होंने कहा कि  बैठक के जरिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं झारखंड मांगे जयराम अभियान की तैयारियां में भिड़ जाने को कहा, और टायगर जयराम महतो के अभियान को हर घरों तक पहुंचाने का आग्रह किया. 


जेबीकेएसएस के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सरयू साव ने कहा कि प्रखंड के सभी पदों की घोषणा केन्द्रीय समिति के द्वारा चयन कर जल्द हीं की जाएगी. इस बैठक में मुख्य रूप से सुनीता साहू (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष) पूनम कुमारी, (महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष) गूंजा देवी, किरण देवी, ललिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, सरयू पटेल,(केन्द्रीय महामंत्री, सह विष्णुगढ़ पूर्वी भाग जिला परिषद सदस्य) महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, (केन्द्रीय संगठन मंत्री)  बालेश्वर महतो, संजय महतो, अभिषेक कुमार, संजय दांगी ,लालधन प्रजापति, अजीत कुमार यादव, पंकज कुमार, भूपेन्द्र कुमार, अनिल सिंह, मुनाजिर हुसैन, बसंत महतो, प्रेमचंद महतो, उमेश महतो, सनी कुमार, रामटहल महतो एवं रामलाल महतो समेत काफी संख्या में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष‌‌‌ समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे.
अधिक खबरें
हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

इचाक के बरका खुर्द में ईसाई मिशनरियों का शिकार बनी दो महिलाएं ने की घर वापसी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:36 PM

इचाक प्रखंड के बड़का खुर्द में पिछले दिनों हुए शुद्धि हवन और घर वापसी समारोह में 67 परिवारों के 120 महिलाओं शामिल हुई थी. बुधवार को अपने आप को इस कार्यक्रम से अलग रखने वाले दो परिवार के लोगों ने स्वेच्छा से बड़का खुर्द शिव मंदिर में हवन कर घर वापसी की. बताया कि सत्संग और प्रलोभन के नाम पर उनका मतांतरण करा दिया गया था. उन्हें अपनी गलती का अससास है और अब वे ईसाई मिशनरियों के साजिश को समझ चुकी है. महिलाओं के इस निर्णय का स्वागत ग्रामीणों ने भव्य तरीके से किया और उनके साथ शिव मंदिर में हवन कर उनका शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई. हवन करने वालों में देवंती देवी पति प्रकाश प्रसाद मेहता सावित्री देवी पति बेनी प्रसाद मेहता है. बताया कि उसका जन्म सनातन धर्म में हुआ है, अगर ईसाई मिशनरी में ही होना होता तो वे ईसाई के घर पैदा होते .

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण का समापन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:23 PM

इचाक प्रखंड के हदारी स्थित जीडी नेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षन में इचाक, पदमा और कटकमसांडी खंड (प्रखंड ) से कुल 100 स्वयंसेवकों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान ख़राब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश में भी स्वयंसेवकों क़े हौसले बुलंद रहे.

अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा की नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:13 AM

अटल विचार मंच के संस्थापक और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने आज नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग नगर क्षेत्र में व्याप्त गंदगी एवं कूड़ा करकट की समस्या को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. यशवंत सिन्हा ने नगर निगम के प्रशासक को नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार से उत्पन्न परेशानियों, और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया.