Saturday, Sep 21 2024 | Time 16:01 Hrs(IST)
 logo img
  • चैनपुर थाना क्षेत्र में टीबी की देशी दवा खाने से वैध सहित दो की मौत,दो की स्थिति गंभीर
  • चैनपुर थाना क्षेत्र में टीबी की देशी दवा खाने से वैध सहित दो की मौत,दो की स्थिति गंभीर
  • Internet Service: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
  • हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
  • उपायुक्त गरिमा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
  • उपायुक्त गरिमा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
  • एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को ग्रहण करेंगे पदभार
  • झारखण्ड जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने जा रहे युवक हुए घायल
  • झारखण्ड जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने जा रहे युवक हुए घायल
  • HC ने इंटरनेट सेवा बहाल करने से किया इंकार
  • NEET/UG प्रश्न पत्र लीक मामला: हजारीबाग के प्रिंसिपल, डिप्टी प्रिंसिपल और पत्रकार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
  • NEET/UG प्रश्न पत्र लीक मामला: हजारीबाग के प्रिंसिपल, डिप्टी प्रिंसिपल और पत्रकार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
झारखंड


हजारीबाग: बस एवं ऑल्टो कार के बीच हुई टक्कर, स्कूल शिक्षिका की हुई मौत

दो गंभीर रूप से हुए घायल, वाहन जब्त
हजारीबाग: बस एवं ऑल्टो कार के बीच हुई टक्कर, स्कूल शिक्षिका की हुई मौत

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: विष्णुगढ़ प्रखंड के चलनिया जंगल के समीप ऑल्टो कार और बस के बीच हुई टक्कर में एक सरकारी शिक्षिका मनीषा सिन्हा की मौत हो गई. वहीं ऑल्टो कार में सवार अन्य दो शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार मनीषा सिन्हा बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थीं. वहीं घायलों में हजारीबाग ओरिया के फारूख अंसारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोरियों में तथा हजारीबाग साकेतपुरी के सुपर्णा सेन उत्क्रमित मध्य विद्यालय औंरा के सरकारी शिक्षक हैं.
 
 
सभी शिक्षक स्कूल की छुट्टी होने पर ऑल्टो कार JH 01 BW 7205 से हजारीबाग लौट रहे थे कि विष्णुगढ़ के चलनिया के पास बस सानू सुधांशु JH 02BJ 7915 की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद बस ड्राइवर बस लेकर भाग निकला. दुर्घटना में सभी घायलों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां मनीषा सिन्हा को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज हेतु हजारीबाग भेज दिया गया.
 
अधिक खबरें
Internet Service: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:40 AM

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान ठप इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है. इंटरनेट सेवा बहाल होते ही लोग राहत की सांस ले पा रहे हैं. बता दें कि झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन JPSC के तरफ से आयोजित JPSC-CGL परीक्षा के वजह से सुबह 5 बजे से इंटरनेट सेवा ठप पद गई थी. आज पौने दो बजे के बाद इंटरनेट सेवा वापस से बहाल कर ली गई है. हालांकि, कल (22 सितंबर) भी इंटरनेट सेवा प्रभावित रहेगी.

हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:29 AM

शहर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तैयारी धूमधाम से शुरू हो गई है। शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी 24वीं वर्षगांठ मना रही है. समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सचिव रिंकू वर्मा के नेतृत्व में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं.सचिव रिंकू वर्मा ने बताया कि पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए कई वॉलिंटियर तैनात रहेंगे. विसर्जन जुलूस में भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्कॉट एंड गाइड की टीम श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेगी.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:12 PM

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अनुमण्डल पदाधिकारी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित प्रवीण केरकेट्टा, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक 127/20, गृह जिला पू० सिंहभूम), को स्थानारंतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

उपायुक्त गरिमा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 2:39 PM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने गांधी इंटर कॉलेज, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका +2 उच्च विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया.

HC ने इंटरनेट सेवा बहाल करने से किया इंकार
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 2:04 AM

झारखंड हाई कोर्ट ने विशेष बेंच ने इंटरनेट सेवा बहाल करने से इनकार करते हुए कहा कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69 A के तहत राज्य सरकार को अधिकार है. वही, मामले प्रार्थी के प्रेयर को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है.