Saturday, Mar 15 2025 | Time 12:20 Hrs(IST)
  • नामकुम स्टेशन के पास हाथों में डंडों के साथ काफी संख्या में लोग, मारपीट में एक का सर भी फोड़ा
  • 'जब तक बसंती नहीं मिलेगी, नीचे नहीं उतरूंगा' गर्लफ्रेंड के साथ रहने की जिद में युवक ने किया ऐसा कांड
  • Holi 2025: सेफ होली मनाने के लिए अपनाएं ये 7 eco- friendly तरीके
  • होली ठंडाई के बिना मानी जाती है अधूरी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण ?
  • होली पर बेचने चले थे गांजा वाली आइसक्रीम और कुल्फी, छापा पड़ा तो तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
  • चांडिल मुरी रेलखंड में दोनों प्लेटफार्म में माल गाड़ी, मेंन लाइन से पार हो रही पैसेंजर गाड़ी, यात्री परेशान
  • फेसबुक का प्यार युवक को पड़ा भारी! होटल के कमरे में जैसे ही मारी एंट्री बीवी ने किया ऐसा Welcome
  • होली पर चेहरे और शरीर पर लग जाए पक्का रंग तो ऐसे छुड़ाए आसानी से
  • गिरिडीह में दो पक्षों में विवाद के बाद हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रण में
  • मुंबई में एक और सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 3 महिलाएं हुई रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार
  • रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज के पास मिला एक युवक शव
  • Holi 2025: होली खेलने के बाद बालों से नहीं निकल रहें रंग-गुलाल? ट्राई करें ये असरदार और आसान टिप्स
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर! 2-3 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान
राजनीति


हेमंत सरकार ने कोरोना आपदा में लूट के अवसर ढूंढा : अमित मंडल

केंद्र सरकार के 1300 करोड़ का हिसाब दे राज्य सरकार
हेमंत सरकार ने कोरोना आपदा में लूट के अवसर ढूंढा : अमित मंडल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2019 से अब तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से खर्च हुए ₹1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि 15वें वी आयोग की सिफारिश राज्य सरकार को विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्षेत्र में 2370 करोड़, ग्रामीण स्थानीय निकायों (पंचायत) को 6585 करोड़, नगर निकायों को 3367 करोड़ और आपदा प्रबंधन विभाग को 3138 करोड़ रुपए की राशि 2026 तक मिलेगी. 5 साल तक ये मिलेगा (90 केंद्र: 10 राज्य).

 

अमित मंडल ने कहा कि 15वें वित्त (2021- 2026) आयोग का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और 16वें वित्त आयोग के गठन से पहले भारत सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे इनडीएमआईइस (NDMIS) पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट करें. उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा डाटा न देने के कारण पोर्टल अपडेट नहीं हो पा रहा है. अमित मंडल ने कहा कि कृषि विभाग ने सूखा राहत के लिए आपदा फंड का इस्तेमाल किया, लेकिन इसका हिसाब अभी भी लंबित है ₹600 करोड़  स्वास्थ्य विभाग का अकेले ₹700 करोड़ का हिसाब बाकी है. इसमें कोरोना महामारी के दौरान जिलों को भेजी गई राशि भी शामिल है.

 

उन्होने कहा कि भविष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े कुछ प्रमुख निकाय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपना काम करने में सक्षम नहीं हो पायेगी. फण्ड न मिलने से राज्य भर में जल और जलवायु परिवर्तन, भूवैज्ञानिक आपदा, औद्योगिक आपदा, मानव निर्मित आपदाएँ, प्रभावित हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए की स्वस्थ विभाग के 700 करोड़ और कृषि विभाग के 600 करोड़ कहाँ गए - पैसा गबन हो गया, भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गए की हिसाब नहीं मिल रहा? अमित मंडल ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए की आपदा से लड़ने के लिए कितनी राशि सरकार के पास है और भविष्य में यदि आपदा जैसी परिस्थतिथि आती है तो सरकार कैसे लड़ेगी.

 


 

 
अधिक खबरें
Bihar Politics: अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार ! कौन होगा CM पद का दावेदार ?
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 3:53 PM

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने हाल ही में अपने यहां होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी होली नवंबर में होगी, जब बिहार में एनडीए एक बड़ी बहुमत से सरकार बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनेगी. इससे पहले, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के कार्यक्रम में कहा था कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री ही अटल जी के सपने को पूरा करेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इंडिया टुडे समूह के एजेंडा कार्यक्रम में कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री का चुनाव बाद में होगा. इन तीनों बयानों का मतलब यह निकलता है कि अगर बिहार में एनडीए जीतता है तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

रांची महाधिवेशन की तैयारी में जुटा JMM,14 और 15 अप्रैल को होगा महाधिवेशन
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 8:20 AM

महाधिवेशन की तैयारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा जुट गया हैं. रांची के खेल गांव में जेएमएम का महाधिवेशन होगा. 14 और 15 अप्रैल दो दिनों का महाधिवेशन होगा. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को संगठन मेंबड़ी जम्मेवारी मिल सकती है.

निशिकांत दुबे के बयान पर झारखंड में घमासान, झामुमो और कांग्रेस बिफरा
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 5:20 PM

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिया गए ताज़ा बयान के बाद झारखंड में सियासी पारा गरम है. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा था कि झारखंड के संथाल परगना को अलग राज्य बना देना चाहिए. क्योंकि वहां पर बांग्लादेशी घुसपैठी बढ़ गए हैं. अलग राज्य बनाकर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. निशिकांत दुबे की बयान पर कांग्रेस और जेएमएम ने बीजेपी पर जबरदस्त पलटवार किया है.

धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 8:41 PM

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष धनबाद जिला के संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम एवं मुकेश सिंह के उपस्थिति में धनबाद जिला से सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया.

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 3:10 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.