Saturday, Sep 21 2024 | Time 03:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


सरलता, सहजता एवं प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है हिंदी: आयुक्त

विश्व में अधिकांश बोली जाने वाली भाषा है हिंदी जिसे हम अंतरराष्ट्रीय भाषा भी कह सकते हैं- विजयकांत घर दुबे
सरलता, सहजता एवं प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है हिंदी: आयुक्त

प्रशांत शर्मा / न्यूज़ 11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क :
हिंदी न सिर्फ हमारी आधिकारिक भाषा है बल्कि यह सभी भारतवासियों के लिए अस्मिता का प्रतीक है। हम सब प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी के जीवन में हिंदी का खास महत्व है, किसी ने हिंदी में बोलने की शुरुआत की तो किसी ने हिंदी का माहौल न होते हुए भी पूरी लगन और मेहनत से उसे सीखा। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व हिंदी के प्रति प्रेम दिखा रहा है जिसे आप सोशल मीडिया में भी देखते होंगे। आज हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि फिजी, अमेरिका, नाइजीरिया और चीन जैसे देश के लोग भी हिंदी को धाराप्रवाह तरीके से बोलते हैं। साथ ही उन्हें हिंदी बेहद पसंद आ रही है हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा देश कविताओं का देश है और यही कारण है कि हिंदी आज राजभाषा है जो हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। उपरोक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रमंडलीय सभागार में आयोजित हिंदी दिवस सप्ताह समारोह में कहीं। राजभाषा कार्यालय, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के तत्वाधान में 20 सितंबर 2024 को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में अपराहन 3:00 बजे से "हिंदी दिवस समारोह" आयोजित की गई। कार्यक्रम की विधिवत शुरूवात प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष स्नाकोत्तर हिंदी विभाग डॉ विजयकांत घर दुबे, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क श्री आनन्द  संग अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।




हिंदी का भविष्य उज्जवल, देश के मंथन गतिशील गंगा की तरह आगे बढ़ रही हिंदी

मुख्य  अतिथि के रूप में उपस्थित हिंदी के विद्वान विजयकांत दुबे ने भाषा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा संसार के तीन महत्वपूर्ण बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंदी भाषा वैसी भाषा है जो पूरे विश्व में सबसे अधिक बोली जाती है। इस संदर्भ में हम इस भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा भी कह सकते हैं। उन्होंने अपने कथन में सभाजनों को राष्ट्रीय भाषा एवं राजभाषा के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि राजभाषा दूसरे देश के भी भाषा हो सकती है परंतु राष्ट्रभाषा सिर्फ एक राष्ट्र की भाषा हो सकती है। उन्होंने कहा देश के मंथन गतिशील गंगा की तरह हिंदी आगे बढ़ रही है जिससे आने वाले समय में इसका भविष्य उज्जवल है।  इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क श्री आनन्द ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। अपनी भाषा के प्रति हमें कभी भी हिचकिचाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए है। संचार के साधनों में विकास के साथ साथ हिंदी ने भी उत्तरोत्तर तरीके की हैं। हिंदी दिवस कार्यक्रम में डाॅ. प्रमिला गुप्ता की पुस्तक "गुड़िया तो बहुते मुरख है" का विमोचन आयुक्त के द्वारा किया गया। उक्त समारोह में डॉ भुनेश्वर महतो, प्रोफेसर मार्खम कॉलेज गोपाल शरण पांडे, शिक्षिका प्रमिला गुप्ता, संत कोलंबा के प्राध्यापक शत्रुघ्न पांडे, कार्यालय पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सामान्य जन शामिल हुए।

अधिक खबरें
सरलता, सहजता एवं प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है हिंदी: आयुक्त
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:28 PM

हिंदी न सिर्फ हमारी आधिकारिक भाषा है बल्कि यह सभी भारतवासियों के लिए अस्मिता का प्रतीक है। हम सब प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी के जीवन में हिंदी का खास महत्व है, किसी ने हिंदी में बोलने की शुरुआत की तो किसी ने हिंदी का माहौल न होते हुए भी पूरी लगन और मेहनत से उसे सीखा। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व हिंदी के प्रति प्रेम दिखा रहा है जिसे आप सोशल मीडिया में भी देखते होंगे। आज हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि फिजी, अमेरिका, नाइजीरिया और चीन जैसे देश के लोग भी हिंदी को धाराप्रवाह तरीके से बोलते हैं।

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट मे
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:21 PM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होने वाले जेएसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के सफ़ल व पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हर बिंदुओं पर कार्य कर रहा है. कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को लेकर निदेशित किया है. सीजीएल की परीक्षा के लिए हज़ारीबाग जिला में कुल 70 केंद्र बनाए गए हैं तथा हर केन्द्रों की निगरानी के लिए 29 गश्ती दल सह उड़न दस्ता दल को क्रियाशील किया गया है. उपायुक्त ने परीक्षा का संचालन बेहतर तरीके से करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मेजिस्ट्रेट के रूप में एक-एक पु0अ0नि0/स0अ0नि0 के स्तर के कुल 70 पुलिस पदाधिकारी एवं तीन-तीन पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा कुल 140 लाठी बल/गृहरक्षक की तैनाती की गईं है. वही गश्ती-सह-उड़न दस्ता दल में पु0अ0नि0/स0अ0नि0 स्तर के कुल 29 पुलिस पदाधिकारी एवं 87 पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है.

हजारीबाग: बरसोंपानी , पलाण्डू ,सदबहिया जाने वाले मुख्य पथ का पुल टुटा ,आवागमन बाधित
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:03 PM

झारखंड राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरसोपानी के पास मुख्य पथ का पुल बीते रात अचानक ढह गया, जिससे एक गहरी खाई बन गई है। इस घटना के कारण आस-पास के गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बड़कागांव में भाकपा माओवादी संगठन की दस्तक, चेतावनी भरे पोस्टर चिपकाए गए
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 6:52 PM

झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़कागांव क्षेत्र में भाकपा माओवादी संगठन ने फिर से सक्रियता दिखाई है. संगठन ने अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर 21 से 27 सितंबर 2024 तक "क्रांतिकारी जज्बा एवं राजनीतिक उत्साह" के पालन की चेतावनी दी है.

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर दर्ज कराया विरोध
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 5:38 PM

अटल विचार मंच के संस्थापक, भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जम्मू कश्मीर के चुनाव के परिपेक्ष में पाकिस्तान के द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बनाने का कड़ा प्रतिरोध