क्राइमPosted at: मार्च 11, 2025 आर्म्स मिस हैंडलिंग के वजह से गोलीबारी में IHS का पर्व कर्मचारी घायल, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कांके थाना क्षेत्र में 10 मार्च को करीब 08 बजे रात में रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (IHS) के भूतपूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह एवं अन्य कर्मी द्वारा शराब के सेवन के क्रम आर्म्स मिस हैंडलिंग के कारण गोलीबारी की घटना घटित हुई. इसमें जितेंद्र सिंह ज़ख़्मी हो गए. जख्मी जितेंद्र सिंह वर्तमान में रिम्स, रांची में इलाजरत है और खतरे से बाहर है. जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले व्यक्ति पंकज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और तथा कांड का अनुसंधान जारी है.