Sunday, Sep 8 2024 | Time 10:23 Hrs(IST)
 logo img
  • 200 रूपए के लिए प्रिंसिपल ने की छात्र की हत्या, टीचर्स डे के लिए दिए थे पैसे
  • 200 रूपए के लिए प्रिंसिपल ने की छात्र की हत्या, टीचर्स डे के लिए दिए थे पैसे
  • साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
  • साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
  • क्या भारत में दो साल से कम उम्र के बच्चों के स्क्रीन देखने पर लगेगा रोक? जानें इनके फ़ायदे
  • केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड


डॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड में पार्टी करना पड़ा महंगा, सिविल सर्जन ने दोषी डॉक्टर को किया कार्यमुक्त

डॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड में पार्टी करना पड़ा महंगा, सिविल सर्जन ने दोषी डॉक्टर को किया कार्यमुक्त
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: धरती में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है जब किसी इंसान को शारीरिक या मानसिक रुप से कोई परेशानी होती है तो वे धरती के इसी भगवान यानी डॉक्टर के पास जाते हैं ताकि उनके इलाज से वे स्वास्थ हो जाएं. लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, यह मामला झारखंड के कोडरमा जिले से सामने आई है. जहां एक डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते हुए दिखे.  

 

इमरजेंसी वार्ड में दोस्तों के साथ पार्टी मनाते दिखा डॉक्टर

यह पूरी खबर कोडरमा जिले के सदर अस्पताल का है जहां पदस्थापित एक चिकित्सक डॉ कुमार सौरभ के इमरजेंसी वार्ड में पार्टी मनाने की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक डॉक्टर हाथ में ग्लास लिए और अपने फोन से सभी डॉक्टर दोस्तों का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है. इधर, इस वीडियों के वायरल होने के बाद एक्शन में आए सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने डॉ कुमार सौरभ को कार्य मुक्त कर दिया है साथ ही उन्होंने उनसे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. सिविल सर्जन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर कुमार सौरव के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी. 

 


 

पिछले 6 महीने से अस्पताल में कार्यरत था डॉक्टर कुमार सौरभ

जानकारी के अनुसार, डॉ कुमार सौरव सदर अस्पताल में पिछले 6 महीने से पदस्थापित थे और उनकी नियुक्ति आयुष्मान भारत के तहत की गई थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (9 फरवरी) की रात उनकी ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में लगी थी. इस दौरान वार्ड के अपने चेंबर में डॉक्टर कुमार सौरभ अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्लास में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने संज्ञान लिया और तत्काल उन्हें कार्य मुक्त करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

अधिक खबरें
साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हालत गंभीर
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 10:02 AM

सिमडेगा के ताराबोगा रोड में साइकल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जीलिंगा निवासी मकसिंदिस तिर्की नामक व्यक्ति आज अहले सुबह साइकल से सलगापोस की तरफ जा रहा था.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 8:08 AM

केंद्रीय मंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे. वह रांची में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 6:37 AM

झारखंड की राजधानी रांची में इस बार मानसन काफी कमज़ोर रहा हैं. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक का दबाव पूरे क्षेत्र में बन रहा हैं. मौसम की माने तो राजधानी रांची में आज और अगले दो दिन यानि 9,10 सितंबर को इसका असर पड़ सकता हैं.

मनसा माई का प्रसाद बचाया पूरे परिवार की जान, सवालों के घेरे में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 7:21 AM

कहते हैं जाके राखे साइयां मार सके ना कोई बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय. जी हां यह कहावत सौ फीसद सही है. जिसका जिवंत उदाहरण दुमका के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के दलदली गांव में देखने को मिला. घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव के कालीचरण मंडल के ऊपर अगर माता मनसा की कृपा नहीं रहती तो पूरा परिवार घर में दब कर मर जाता.

चंदवा: सड़क दुर्घटना में एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 10:47 PM

सासंग-सेरक मसियातु पथ पर शनिवार की सुबह प्रखंड के बारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल है. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान बनहरदी गांव निवासी रमेश उरांव के पुत्र अभिषेक उरांव (19 वर्ष) के रूप में की गई है वही घायल प्रिरंजन उरांव (15 वर्ष) पिता जुगेश उरांव को रिम्स रेफर किया गया है.