Tuesday, Sep 17 2024 | Time 02:11 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बूथ स्तरीय अभियान में होंगे शामिल

रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बूथ स्तरीय अभियान में होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. 



वह रांची में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि वे किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. वही, राज्य में आज और कल बीजेपी बूथ स्तरीय अभियान चलाएगी. वे पार्टी की ओर से चल रहे इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. और बूथ अभियान की भी समीक्षा करेंगे. झारखंड में भाजपा का बूथ अभियान चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है. रांची में ही शिवराज सिंह रात्रि विश्राम करेंगे. साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कल रांची आ सकते है. 

 

इसके साथ ही 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करेगें. बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इसको लेकर बीजेपी रेस हो गई है. पार्टी के वरिष्ट नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. 

 

अधिक खबरें
सतनदिया नदी उफान पर, थाना प्रभारी ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:18 AM

गारू प्रखंड स्थित सतनदिया नदी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सतनदिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसके कारण नदी में तेज धारा उत्पन्न हो गई है, जिससे इलाके में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.

20 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

HC ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- सभी स्कूली बसों में महिला शिक्षक या वार्डन रहे
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:21 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने गृह सचिव, महिला बाल विकास सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, रांची उपायुक्त, रांची एसएसपी एवं नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा बिरहोर बस्ती में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से बिरहोर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पैसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला.