एक्शन

2018 भारत से भागे नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ चुकाने का आदेश

पंजाब नेशनल बैंक के हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ है भगोड़ा नीरव

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
2018 भारत से भागे नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ चुकाने का आदेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत से भागने के बाद भगोड़े नीरव मोदी की नींदें अब हराम होने लगी हैं. यूनाइटेड किंगडम के लंदन हाई कोर्ट ने नीरव मोदी को तगड़ा झटका देते हुए भारतीय बैंक को तगड़ी रकम लौटाने का आदेश जारी किया है. लंदन हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है.

लंदन हाई कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक चुकाने को कहा है. भारतीय एजेंसियों से मुंह छुपाए फिर रहे नीरव मोदी के लिए यह एक बड़ा झटका है. 

लंदन कमर्शियल कोर्ट के जज साइमन टिंकलर ने फैसला सुनाते हुए कहा कि नीरव मोदी ने बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लेते हुए व्यक्तिगत गारंटी दी थी और कहा था कि वह इस कर्ज को चुकाने के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार है, तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह बैंक के पैसे चुकाएं.

बता दें कि नीरव मोदी के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया से 4.1 मिलियन डॉलर यानी करीब  38.9 करोड़ रुपए की देनदारी थी. मगर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय नियमों के तहत ब्याज की रकम मिलाकर यह देनदारी 10.7 मिलियन डॉलर यानी 100 करोड़ रुपए हो गयी है.

बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर अभी जो देनदारी तय की गयी है, वह बहुत छोटी है. क्योंकि जनवरी 2018 में जब वह भागा था तब पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े हजारों करोड़ रुपए उस पर कर्ज थे. इस घोटाले के सामने आने के बाद ही बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने कर्ज वापस लेने की प्रक्रिया शुरु की थी. 

यह भी पढ़ें: आर माधवन, अल्का याज्ञनिक, ममूटी, रोहित शर्म समेत 66 विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी ने प्रदान किये पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.