4 मंजिला इमारत

मुंबई: भिवंडी में भर-भरा कर गिरी 4 मंजिला इमारत,  6 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

भिवंडी में कल गुरुवार रात एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भर-भरा कर ढह गई.

By : Dipali Kumari
मुंबई: भिवंडी में भर-भरा कर गिरी 4 मंजिला इमारत,  6 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

न्यूज़11 भारत 
मुंबई/डेस्क: 
मुंबई के पास भिवंडी में कल गुरुवार रात एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भर-भरा कर ढह गई. इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. मौके पर NDRF की टीम, भिवंडी पुलिस के जवान, दमकल विभाग की गाड़ियां और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद हैं.  राहत-बचाव कार्य जारी है. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी पुराना था और पिछले कुछ दिनों से इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था. मरम्मत के दौरान ठेकेदार और मजदूरों ने इमारत के तीन पिलर तोड़ दिए थे. नींव कमजोर होने के कारण इमारत भर-भरा गिर गयी. 

 बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि  रात करीब 9 बजे इमारत से तेज आवाजें आने लगी और दीवारों में दरारें भी दिखने लगी थी. इसके बाद तुरंत लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए और प्रशासन को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, जबकि मरम्मत का काम कर रहे मजदूर अंदर ही रह गए.

इसे भी पढ़ें: अब वाकई में आ रहे हैं 10 और 20 के पॉलीमर नोट, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी, RBI ने शुरू की तैयारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.