न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: एप्पल ने अपने मेगा इवेंट में कल 9 सितंबर को आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है. अब लोग इसके फीचर्स जानने को उत्सुक हैं, साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि इस बार iphone अपने ग्राहकों के लिए क्या खास लेकर आया है. और इसकी कीमत क्या है?
इस बार कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, ज्यादा एडवांस्ड थर्मल आर्किटेक्चर और ऑन-डिवाइस AI क्षमता से लैस Apple Intelligence पेश किया है.
आसानी से कर सकते हैं हैवी गेमिंग और भारी AI टास्क
आईफोन 18 प्रो सीरीज में दुनिया का पहला 2-नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पिछले वेरिएंट्स की तुलना में प्रोसेसिंग स्पीड को काफी अधिक बढ़ा देता है. इसके अलावा आप हैवी गेमिंग और भारी एआई टास्क भी इस फोन में आसानी से कर सकते हैं. अगर फ़ोन में भरी टास्क होंगे, तो इसके जल्द गर्म होने की भी संभावना है. फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एप्पल ने इसके थर्मल डिजाइन में नया वेपर चैंबर जोड़ा है, जिससे लंबे समय तक फोन बिना थ्रॉटल हुए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा जबरदस्त, पहली बार मिली नयी तकनीक
इसके कैमरा की बात करें तो, फोटोग्राफी करने वालों को यह फोन काफी पसंद आने वाला है. दरअसल इसके कैमरा सेटअप में सबसे बड़ा अपग्रेड किया गया है, जो कि काफी जबरदस्त है. iPhone 18 Pro सीरीज में ऐपल ने पहली बार Variable Aperture Camera तकनीक दी है.
यह खास तकनीक सेंसर लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी की मात्रा को परिस्थिति के हिसाब से खुद ही एडजस्ट कर लेती है, जिससे लो-लाइट या रात के वक्त फोटो काफी बढ़िया आती है, जिसमें कई गुना बेहतर डिटेल्स और कम नॉइज मिलती है.
आपकी तस्वीरें रहेंगी सुरक्षित
इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है. कई लोग इसका सकारात्मक तो कई लोग गलत इस्तेमाल भी करते हैं. AI से बनी फर्जी और मैनिपुलेटेड तस्वीरों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एप्पल ने एक नया टूल Apple Referral Image पेश किया है. यह टूल आईफोन के कैमरे से खींची गई असली तस्वीरों का डिजिटल प्रमाण जनरेट करता है. सीधे शब्दों में कहे, तो यह खास फीचर यह साबित करने में मदद करेगा कि तस्वीर असली है और इसके साथ कोई एआई छेड़छाड़ या एडिटिंग नहीं की गई है.
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
अब सबसे अहम और ध्यान खींचने वाली बात, जो हर किसी के मन में आ रही है कि आखिर इस नए सीरीज की कीमत क्या है? iPhone 18 Pro (256GB Base Variant) की शुरुआती कीमत $1,199 (अमेरिका में) रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max (256GB Base Variant) की शुरुआती कीमत $1,299 तय की गई है. नया सीरीज बर्गंडी, सिल्वर और ब्लैक जैसे तीन प्रीमियम एल्यूमीनियम फिनिश कलर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है. ग्लोबल मार्केट में नई प्रो सीरीज की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. वहीं भारत में यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए जल्द उपलब्ध होगा.
इसे भी पढ़ें: एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की मिल गई मंजूरी, TRAI ने की स्पैक्ट्रम की सिफारिश मंजूर