सोनम वांगचुक

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश, बाल-बाल बचें 

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई है.

By : News11 Bharat
20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश, बाल-बाल बचें 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इसी बीच अब उन पर हमले की खबर सामने आई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस संबंध में जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक पर किसी ने हमले की कोशिश की है, हालांकि गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई. 

विरोध प्रदर्शन बाधित करने की कोशिश- अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने ये भी बताया कि गुप्त जानकारी मिली है कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. 

अभिजीत दिपके का सोशल मीडिया पोस्ट 

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा "जंतर-मंतर पर गुंडों ने सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की. उन पर कोई वस्तु फेंकी गई, लेकिन सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं आई. कुछ दिन पहले, पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर मैंने चेतावनी दी थी कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी, क्योंकि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खत्म करने की स्पष्ट योजना है."

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बीते करीब 1 महीने से NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन से शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक का नाम भी जुड़ चूका है. NEET पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वह बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. अब तक उनका 9 किलो से अधिक वजन घट चूका है, लेकिन न तो इस मुद्दे पर सरकार कोई पहल कर रही है न ही सोनम वांगचुक अपनी मांग पूरी हुए बिना भूख हड़ताल तोड़ने को तैयार हो रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: 20वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कहा- "किसी भी हालत में 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा"

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.