न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश निकालना, जमा करना, चेक से जुड़ा काम, डिमांड ड्राफ्ट बनाना या बैंक की किसी अन्य सेवा का इस्तेमाल करना, तो इसे आज ही पूरा कर लें. क्योंकि कल यानी 11 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है. इसके बाद 12 सितंबर को सेकंड सैटरडे और 13 सितंबर को रविवार होने के वजह से बैंक बंद रहेंगे.
11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. इस हड़ताल में झारखंड के भी प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे. बैंक यूनियनों ने 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण PLI योजना वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से रखी हैं. बैंक यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान और पहले हुए समझौतों को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का फैसला लिया है.
तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए सलाह यही है कि किसी भी तरह के जरूरी बैंकिंग काम को आज ही निपटा लें. क्योंकि कल हड़ताल, उसके बाद सेकंड सैटरडे और फिर रविवार, तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रह सकती हैं. लेकिन शाखा से जुड़े काम के लिए ग्राहकों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- 2040 तक चंद्रमा पर उतरेगा भारतीय Astronaut, 2035 तक Indian Space Station के साथ सामने आया PM Modi के विजन