न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को प्रस्तावित अपने मार्च को वापस लेने की घोषणा की. संगठन की ओर से अदालत को बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
सुनवाई के दौरान CJP के को-कन्वीनर सौरव दास ने अदालत के समक्ष संगठन का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार से मिले सकारात्मक भरोसे, न्यायिक गरिमा और मंगलवार को पारित आदेश को देखते हुए मार्च का आह्वान वापस लेना उचित समझा गया है. गौरतलब है कि CJP ने इससे पहले 5 सितंबर को मार्च निकालने का ऐलान किया था.
हालांकि, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संगठन ने अपना रुख बदलते हुए प्रस्तावित मार्च को वापस लेने की जानकारी अदालत को दी.
यह भी पढ़ें- MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की बेजा राजनीति से छात्रों के सवाल खत्म नहीं होंगे: आदित्य साहू