बम की धमकी

दिल्ली एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान शुरू 

दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी है.

By : Dipali Kumari
दिल्ली एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान शुरू 

 न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ी हलचल सामने आई है. दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली. 

बम निरोधक दस्तों ने हाई कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इसके अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है. इन सभी जगहों पर संबंधित सुरक्षा टीमें और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. अब तक की जांच में किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी नहीं है. 

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं. हाई कोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ते तलाशी ले रहे हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सभी स्थानों पर धमकी की जांच की जा रही है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.