न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: 18वें BRICS शिखर समारोह में शामिल होने आये चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को सम्मलेन की समाप्ति के बाद वापस चीन के लिए रवाना हो गए. बताते चलें शी जिनपिंग 7 सालों के लंबे अंतराल के बाद भारत आये थे. भारत दौरे के दौरान उनकी सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात और बातचीत को लेकर रही.
प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन सीमा विवाद का निष्पक्ष और दोनों देशों को मंजूर समाधान निकालने की बात कही. मोदी ने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेद हों, लेकिन ये विवाद में नहीं बदलने चाहिए. मोदी ने यह भी कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहना दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है. इसके लिए पुराने समझौतों और सहमतियों का पालन करने पर भी जोर दिया गया.
बैठक में भारत-चीन के बीच व्यापार को लेकर भी खुलकर बात हुई. दोनों देशों ने व्यापार असंतुलन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने पर जोर दिया.
#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping departs from Delhi after participating in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/aO8IME4sum
— ANI (@ANI) September 13, 2026
वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन अलग-अलग देश हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए विकास की दिशा में काम किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्तों को लंबे समय के नजरिए से देखना चाहिए. भारत और चीन दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं और ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं, इसलिए दोनों की जिम्मेदारी भी बड़ी है.
चीन में होगा अगला BRICS समारोह
बताते चलें वर्ष 2027 में चीन 19वें BRICS की अध्यक्षता करेगा. शी जिनपिंग ने कहा कि चीन सभी देशों के साथ मिलकर BRICS में सहमति और सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेगा.
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों शाही दावत में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? कोई नाराजगी या वजह कुछ और