नीट परीक्षा गड़बड़ी

सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट में बताई नीट परीक्षा में गड़बड़ी की वजह, सबसे बड़ी वजह निगरानी की कमी

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट में बताई नीट परीक्षा में गड़बड़ी की वजह, सबसे बड़ी वजह निगरानी की कमी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया  है. इस चार्ज शीट में सीबीआई ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया है. जांच एजेंसी ने निगरानी की कमी को परीक्षा की गड़बड़ी का सबसे बड़ा कारण बताया है. सीबीआई ने घटनाक्रम के अनुसार बताया कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कार्यालय में तीन विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नपत्र अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले. गोपनीय अनुभाग से निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी. क्योंकि एनटीए में गोपनीय अनुभाग में प्रवेश, निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच और तलाशी की कोई प्रथा नहीं थी. यही चूक आरोपियों के लिए मौके का काम किया. सीसीटीवी लाइव फीड नहीं करने के कारण गोपनीय हॉल में विशेषज्ञों की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया. 

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह भी बताया कि एक आरोपी ने प्रश्नों को कागज की पर्चियों पर लिख रखा था जबकि दो अन्य आरोपियों ने प्रश्नों को याद कर लिया था. सीबीआई जांच में यह भी अनियमितता सामने आई कि एनटीए कार्यालय की पहली मंजिल पर स्थित एक विंग में भी सीसीटीवी लाइव फीड निगरानी नियंत्रण कक्ष नहीं था. 

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी जेपीएससी परीक्षा मामले को लेकर सदन में हंगामा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.