पाकिस्तान की बदनीयती

समुद्र में भारतीय वॉरशिप और पाकिस्तानी नेवीशिप की 'भिड़ंत'! भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को कर दिया तलब

अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का सख्ती से पालन करने की चेतावनी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
समुद्र में भारतीय वॉरशिप और पाकिस्तानी नेवीशिप की 'भिड़ंत'! भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को कर दिया तलब

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: समुद्र में पाकिस्तान ने बड़ी गुस्ताफी की है, जिस पर भारत ने कड़ा एक्शन लिया है. भारत ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए भारत में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर लिया. दरअसल, समुद्र में पाकिस्तान की नेवीशिप की भारतीय वॉरशिप के साथ टक्कर हो गई है. भारत ने इसे पाकिस्तान नौसेना का अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और पाकिस्तानी राजनायिक को तलब किया है.

भले ही इस घटना में कोई गंभीर क्षति नहीं हुई, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना के पोत का आचरण समझौते के अनुच्छेद 10 का प्रत्यक्ष उल्लंघन है. बता दें की अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पूर्व सूचना देना अनिवार्य है. भारत-पाकिस्तान के बीच यह समझौते 6 अप्रैल 1991 को नई दिल्ली में हुआ था. जिस पर भारतीय विदेश सचिव मुचकुंद दुबे और पाकिस्तानी विदेश सचिव शाहयार एम. खान ने हस्ताक्षर किये थे. 

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी'अफेयर्स को बुलाने के बाद उन्हें स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें और अपनी सभी सैन्य इकाइयां को पूरी सतर्कता बरतने के को कहें ताकि समझोते का उल्लंघन न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करे.

यह भी पढ़ें: चुपके से टूट गया क्रिकेट के भगवान का एक बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया को खबर भी नहीं लगी. उस जगह पर अब जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.