मीराबाई चानू

CWG 2026: भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है.

By : News11 Bharat
CWG 2026: भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में पहला गोल्ड मेडल आ गया है. मीराबाई चानू ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. मालूम हो यह लगातार तीसरा मौका है जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है. मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई लोगों ने बधाई दी. 

उपराष्ट्रपति ने दी बधाई 

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई. इतने सालों में भारत के लिए सबसे ऊंचे स्तर पर लगातार पदक जीतने का आपका प्रदर्शन आपके जबरदस्त समर्पण, हिम्मत और बेहतरीन काम करने की आपकी कोशिश को दिखाता है. इतने सालों में आपकी शानदार कामयाबियों ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. आने वाले सालों में आपको और भी बहुत सारी तारीफें और लगातार कामयाबी की दुआ करता हूं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय. प्रतिभावान मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देकर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी स्किल्स दिखाईं. लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और चौथा कॉमनवेल्थ पदक लेकर, वह हर भारतीय के लिए प्ररेणा बनी हुई हैं. उन्हें बधाई. आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं."

इसे भी पढ़ें: NEET के बाद अब E20 पेट्रोल पर बवाल! 'E20 जनता पार्टी' ने खोला मोर्चा, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.