न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जैसे-जैसे 2027 में होने वाले चुनावों की तिथियां नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक दांवपेंच भी शुरू हो गये हैं. पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के साथ आने की अटकलों के बाद अब साफ हो गया है कि बीजेपी पंजाब में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और राज्य की सभी 117 पर अकेले चुनाव लड़ेगी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने घोषणा की कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी पंजाब में जीत दर्ज करने जा रही है और उसकी सरकार भी बनेगी।
बता दें की पंजाब में एक बार फिर से बीजेपी और शिअद के साथ आने की अटकलें शुरू हुई थीं, लेकिन पिछली 17 जुलाई को पंजाब के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में एक रैली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला किया था. इतना ही नहीं, शिरोमणि अकाली दल की भी उन्होंने आलोचना की थी. इसी से यह जाहिर हो गया था कि इस बार भी शिअद और बीजेपी नजदीक नहीं आ रहे हैं.
बता दें कि कभी अटल सरकार का समर्थन और पंजाब में बीजेपी की सहयोगी रह चुके अकाली दल ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर खुद को NDA से अलग कर लिया था. यह स्थिति अब भी बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: क्या 2029 में लोकसभा के साथ 22 राज्यों की विधानसभा के होने वाले हैं चुनाव, खबरों ने मचाई हलचल