न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत में अभी 5जी की सेवाओं का ठीक से प्रसार भी नहीं हो पाया है, इस बीच अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 6जी की चर्चा शुरू हो गई है. भारत ही नहीं, अमेरिका समेत 25 देशों ने हाथ मिलाया है ताकि इस परियोजना पर चर्चा और रणनीति तैयार की जा सके. अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, 6G दूरसंचार नेटवर्क के विकास के लिए वैश्विक पहल शुरू हो गई है. इसमें भारत, अमेरिका समेत 24 देश शामिल हैं।
6जी के लिए भारत की ओर से अब तक जो प्रयास हुए हैं उसमें अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारतीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक प्रमुख है. इसी के साथ भारत 6G दूरसंचार नेटवर्क के विकास और परिनियोजन के वैश्विक पहल में शामिल हो गया है.
भारत के वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि 6G के भविष्य पर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है. अमेरिका और 24 दूसरे देशों के साथ भारत इस कोशिश में शामिल हो गया है ताकि अगली पीढ़ी के नेटवर्क पर काम शुरू हो सके. जितिन प्रसाद ने बताया कि 1 और 2 सितंबर को अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के चैपल हिल में हुई G20 इनोवेशन मिनिस्टर्स की बैठक 6जी के विकास पर चर्चा हुई.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में 6जी के विकास का पहले ही ऐलान कर चुके हैं. पीएम ने 23 मार्च, 2025 को भारत विजन 6जी विजन का ऐलान किया था. इस विजन के अनुसार भारत में 2030 तक 6जी को लाने की योजना है. अब यह देखना जरूरी है कि 6जी को लेकर जो चर्चा शुरू हुई है, उसके क्या 6जी को भारत समेत दूसरे देशों में लॉन्च पहले हो पायेगा. फिलहाल 6जी की नई चर्चा शुरू हुई है तो इसका कुछ तो असर होगा और उम्मीद है कि यह असर जल्द होगा.
यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, चियांकि रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, पहचान कराने में जुटी पुलिस