न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/डेस्क: पीरियड्स में कुछ अच्छा खाना खाने की क्रेविंग होना काफी आम बात है. लेकिन अक्सर क्रेविंग पर नियंत्रण नहीं करने से वजन पर कब बढ़ जाता है पता ही नहीं चलता. मासिक धर्म के दौरान लगभग सारी महिलाओं को चिड़चिड़ापन के साथ कुछ अच्छा खाने की तलब होती है. जिसे नजरअंदाज कर पाना कभी-कभी काफी मुश्किल हो जाता है.
क्यों होती है क्रेविंग?
पिरियड्स के आसपास शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स में बदलाव होने से कुछ खाने की इच्छा होती है. इसका असर मूड, भूख और खाने की इच्छा पर पड़ सकता है. इसी दौरान मीठा, चटपटा या कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है. क्रेविंग अन्य और कारणों से भी होती है, जैसे की पीएमएस के दौरान तनाव, नींद की कमी और ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव. हालांकि हर महिलाओं को इसका अलग अनुभव भी हो सकता है.
क्रेविंग को कैसे करें कंट्रोल?
- खाना स्किप न करें: पिरियड्स के दौरान कभी-कभी बहुत कम लगती है. लंबे समय तक खाली पेट रहने से अचानक ज्यादा खाने की इच्छा हो सकती है. इसलिए खाना समय पर खाएं.
- प्रोटीन और फाइबर बढ़ाएं: अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं. आप अपने खाने दाल, दही, पनीर, फल और सब्जियों को शामिल कर सकती हैं. इसे पेट देर तक भरा रहता है, जिससे की आपको खाने की क्रेविंग ज्यादा नहीं होगी.
- मीठा ज्यादा न लें: अगर आपको मीठा जैसे की चॉकलेट, केक, या पेस्ट्री जैसी चीजें खाने मन होता है. तो आपको इसको पूरी तरह साइड करने की जरूरत नहीं है आप सही और कम मात्रा में इन चीजों को खा सकती हैं.
- पानी पर्याप्त पिएं: अगर आपको कभी अचानक कुछ खाने का इच्छा हो, तो पानी पीएं और थोड़ी देर पानी पीने के बाद इंतजार करें आपकी क्रेविंग खत्म हो जाएगी. ऐसा अक्सर होता है कि प्यास लग रहा होता है मगर हम उसे भूख समझ लेते हैं.
- नींद पूरी ले: नींद कम लेने से भी पिरियड्स पर असर पड़ सकता है. इसलिए इन दिनों आराम और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होती है.
यह भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बड़ा ट्विस्ट, एलिमिनेशन टास्क जीतकर भी गौरव खन्ना ने छोड़ा शो