Glasgow Commonwealth Games 2026
Exclusive

Glasgow Commonwealth Games 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जंप में भारत को दिलाया पहला सिल्वर

भारत के स्टार हाई जंपर सर्वेश कुशारे ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया.

By : Ark Sahuliyar
Glasgow Commonwealth Games 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जंप में भारत को दिलाया पहला सिल्वर

न्यूज़11 भारत 
स्पोर्ट्स/डेस्क:
भारत के स्टार हाई जंपर सर्वेश कुशारे ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. 31 वर्षीय राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट ने 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स का सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. 

सर्वेश की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि ग्लासगो 2026 उनके करियर का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था. डेब्यू संस्करण में ही उन्होंने पोडियम पर जगह बनाकर भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

इससे पहले, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक दिलाया था. वहीं, सर्वेश कुशारे ने अब उस उपलब्धि को एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारत के लिए इस स्पर्धा का पहला रजत पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया. सर्वेश का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाला है.

यह भी पढ़ें- Ind-Sri: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन कप्तान, बूम-बूम बुमराह की टीम में वापसी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.