न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच हॉस्पिटल की ओर से सोनम वांगचुक की हेल्थ पर अपडेट जारी किया गया है. जारी अपडेट के अनुसार आज सोमवार को उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. सोनम वांगचुक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं.
सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि सोनम वांगचुक को व्यापक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है. उनके नाड़ी, रक्तचाप और अन्य जीवन रक्षक मानक स्थिर हैं, लेकिन रक्त संबंधी जांच के मानकों के कारण उन पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी बनाए रखना जरूरी है. वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स, नई दिल्ली के चिकित्सकों का आकलन है कि लगातार उपचार और बिना रुकावट निगरानी आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके.
बताते चलें सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. इसी बीच 18 जुलाई की सुबह दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और चिकित्सकों की सलाह के बाद दिल्ली पुलिस जबरन उन्हें अस्पताल के गयी. हालांकि अस्पताल में ही सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल नहीं तोड़ा है.
इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज