करवाचौथ की रात बनी काले धब्बे वाली कहानी! दूल्हे बैठे कर रहे इंतजार और 12 दुल्हनें घर से फरार

By : Mansi Kumari
करवाचौथ की रात बनी काले धब्बे वाली कहानी! दूल्हे बैठे कर रहे इंतजार और 12 दुल्हनें घर से फरार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
करवाचौथ की रात देशभर की सुहागिनों के लिए भक्ति और विश्वास का समय होती है, लेकिन इस बार अलीगढ़ में यही रात 12 परिवारों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं. सासनी गेट थाना क्षेत्र में दर्जनों घरों में नई दुल्हनों ने न केवल अपने पति और ससुराल वालों का भरोसा जीता, बल्कि लाखों रुपये और जेवर लेकर अचानक फरार हो गई.

संगठित गिरोह का खेल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित गिरोह की करतूत थी. इन दुल्हनों को बिहार और झारखंड से लाया गया था. दलालों ने परिवारों से 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की रकम लेकर लड़कियों की शादी करवाई थी. जांच अधिकारी एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि यह गिरोह पहले भी हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा हैं.

करवाचौथ का भरोसा बना जाल
बारहों दुल्हनों ने शादी के पहले कुछ दिन बड़े प्यार और आदर से अपने ससुराल वालों का दिल जीता. उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा, घर सजाया और रात का खाना खुद बनाया. लेकिन इसी भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्होंने परिवार के सदस्यों को बेहोश किया और जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई.

30 लाख का नुकसान
पुलिस ने बताया कि इन 12 दुल्हनों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की हैं. इसमें नकदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन शामिल हैं. कई परिवारों ने शादी के बस 10 दिन बाद ही यह बड़ा नुकसान देखा.

पुलिस की सख्त कार्रवाई
सासनी गेट थाना में चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में संपर्क साधकर एजेंटों और महिलाओं की असली पहचान निकलने की कोशिश शुरू कर दी हैं. आरोप है कि यह गिरोह लिंगानुपात असंतुलित इलाकों और गरीब परिवारों में आसानी से सक्रिय होता हैं.

यह भी पढ़े: वेटिकन सिटी में अपवित्र घटना, पवित्र वेदी पर सरेआम युवक ने किया पेशाब, श्रद्धालु रह गए दंग
 
संबंधित सामग्री

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है